फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   injured died murder case booked

Agra News: युवक की उपचार के दौरान मौत, भाई पर हत्या का आरोप

Thu, 09 Mar 2023 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
injured died murder case booked
कुरावली। क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो भाइयों में बीते सप्ताह मारपीट हो गई थी। मारपीट में घायल छोटे भाई को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया था। दो दिन पहले उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है, इसमें बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव चंद्रपुरा में बीते शनिवार की रात लगभग आठ बजे कप्तान और डालचंद पुत्रगण मैकूलाल के बीच विवाद हो गया था। विवाद बच्चों को लेकर शुरू हुआ था। विवाद बढ़ा तो कप्तान अपने घर से निकलकर कुछ दूरी स्थित बंबा के पास जा कर बैठ गया। लेकिन डालचंद ने यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

वह अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और कप्तान को लाठी-डंडों और लात घूंसो से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की चीख-पुकार पर पहुंची पत्नी सुनीता देवी सहित गांव के अन्य लोगों को देखकर डालचंद अपने साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पत्नी सुनीता ने घायल अवस्था में कप्तान को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए शनिवार की ही रात को कप्तान सिंह को आगरा स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान बुधवार रात को को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सुनीता की ओर से कुरावली पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि पूर्व में ही मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। तहरीर के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed