फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Information given to heads about filing income tax returns

Agra News: आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रधानों को दी गई जानकारी

Fri, 17 Jan 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Information given to heads about filing income tax returns
कासगंज। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत कार्यशाला हुई। ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम प्रधानों को आयकर रिटर्न दाखिल करने एवं महिला ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों और कर्तव्य कें संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार एवं सहायक विकास अधिकारी मंजुल ने किया। वरिष्ठ फेकल्टी एवं सहायक प्रबंधक नाहर सिंह, प्रशिक्षक रोशन सिंह व अरुण कुमार द्वारा ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों, पंचायती राज व्यवस्था एवं संरचना, ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली, कार्य पद्धति ,आयकर रिटर्न दाखिल करने, 73 वे संविधान संशोधन में उल्लिखित 29 विषयों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्हें प्रधान को पद से हटाना , पंचायत में प्रधानो की भूमिका आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रधानों को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लेने के साथ ही उसके अनुसार कार्य किए जाने एवं शासन की मंशा के अनुसार सभी शासनादेशों जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान मोरश्री, नीरज देवी, अनार काली, सर्वेश कुमार, बाबूराम, रामगोपाल मुनीश कुमार, भगवान दास, मुजफ्फर खां सहित अन्य प्रधान भी इस माैके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed