{"_id":"675742494f4e11bc3f004504","slug":"information-about-importance-of-language-given-in-speech-festival-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-128449-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाषण उत्सव में दी भाषा के महत्व की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाषण उत्सव में दी भाषा के महत्व की जानकारी
Tue, 10 Dec 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
करहल। पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज करहल के कार्यक्रम सभागार में सोमवार को भाषण उत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के पंचम दिवस के अवसर पर अभिव्यक्ति की वाकपटुता, भाषण कला की गतिविधियां विषय पर एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें विद्यालय की छात्राओं ने कविता पाठ भी किया। कहानी वाचन विषय के अंतर्गत डॉ. सुजाता वीरेश ने अपनी पुस्तक अस्तित्व की स्वरचित कहानी सुनाकर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 10 की शुभी और मोनिका ने प्रेरणा गीत, कक्षा 11 की आकांक्षा ने बेटियों पर, कक्षा 10 की नीतू ने हिंदी भाषा पर गीत सुनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। उक्त कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की हिंदी प्रवक्ता डॉ. सुजाता वीरेश ने किया। कार्यक्रम में उनके अतिरिक्त आशुतोष गहरवार, रुचि भी उपस्थित थीं।
अपार दिवस पर पहले दिन 2114 छात्र-छात्राओं की बनी आईडी
बीएसए के निर्देश पर जिले के सभी स्कूलों में सोमवार को दो दिवसीय मेगा अपार दिवस मनाया गया। खंड शिक्षाधिकारियों की देख रेख में पहले दिन 2114 छात्र-छात्राओं को अपार (ऑटोमेटिड पर्मानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री) आईडी जारी की गई। बीएसए दीपिका गुप्ता ने निर्देश दिए कि सभी प्रधानाध्यापक मंगलवार को भी स्कूलों में मेगा अपार दिवस मनाकर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को अपार आईडी जारी करें।