फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Influential person set tempo on fire on demand of rent in mainpuri

ऐसी भी क्या गलती थी: किराया मांगने पर टेंपो में लगा दी आग, फिर की चालक की पिटाई

Fri, 03 Mar 2023 09:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 09:16 PM IST
सार

आरोपी शराब के नशे में था, फिर भी टेंपो चालक ने उसे गंतव्य तक पहुंचाया। इस दौरान जब टेंपो चालक ने किराये के पैसे मांगे तो आरोपी गुस्से से आग बबूला हो गया। 

विज्ञापन
Influential person set tempo on fire on demand of rent in mainpuri
जला हुआ टेंपो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव परौंखा में एक रसूखदार किराया मांगने पर टेंपो चालक पर आग बबूला हो गया। उसके टेंपो में आग लगा दी और चालक को पीटकर भगा दिया। उक्त घटना के बाद दहशत में आए पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला तारा निवासी विपिन कुमार शाक्य टेंंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे वह बेवर बस स्टैंड पर सवारी के इंतजार में खड़ा हुआ था। तभी गांव परौंखा निवासी रजत बैस वहां आया। वह शराब पिए हुए था, उसे गांव परौंखा चलने की बात कही। किराया तय होने के बाद वह रजत को लेकर गांव परौंखा के लिए चला गया। गांव पहुंचने के बाद रजत गाड़ी से उतर कर जाने लगा तो विपिन ने उस से किराया मांगा। इसी बात पर रजत आग बबूला हो गया। उसने टेंपो में आग लगा दी और चालक को पीटकर वहां से भगा दिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में टेंंपो पूरी तरह से जल चुका था। वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना के बाद दहशत में आए चालक की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed