फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inflation rise in summer season

भीषण गर्मी में महंगाई का तड़का, रसोई का बजट बिगड़ा, इतने बढ़ गए दालों के दाम

Sun, 09 Jun 2019 04:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Jun 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
inflation rise in summer season
दालों की कीमतों में भारी इजाफा - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी में महंगाई का तड़का लग रहा है। दालों के साथ मिर्च, धनिया व चीनी जहां महंगी हो गई, वहीं रसोई गैस के सिलिंडर की कीमत 25 रुपये तक बढ़ गई है। न डीजल की कीमतें बढ़ीं और न कोई नया टैक्स लगा, फिर दाल के साथ मिर्च व धनिया की कीमतें अचानक कैसे बढ़ गई। यह सवाल लोगों को कचोट रहा है।

विज्ञापन


25 रुपये तक महंगा रसोई गैस सिलिंडर 
रसोई गैस सिलिंडर पहले की तुलना में 25 रुपये तक महंगा हो गया। मई माह तक लोगों को 731.50 रुपये का सिलिंडर मिल रहा था। जून में 756.50 रुपये में मिल रहा है। कनेक्शनधारक के बैंक एकाउंट में सब्सिडी के रूप में 258.70 रुपये पहुंचते हैं। उपभोक्ता को 497.80 रुपये प्रति सिलिंडर भुगतान देना पड़ता है। 

विज्ञापन
 
खाद्य पदार्थ पहले रेट वर्तमान रेट 
अरहर 70 से 80   80 से 90 
चना   60 से 65 70 से 75
उड़द 70 से 80   75 से 90 
मूंग 65 से 70 70 से 80 
मसूर 55 से 60 60 से 70
बेसन 80 से 85 85 से 90
चीनी 36 38
लाल मिर्च 110 140 
धनियां 70 100

 

दस दिन में दोगुना हो गई प्याज की कीमत 

पिछले 10 दिनों में फिरोजाबाद की मंडी में सात से आठ रुपये किलोग्राम की दर से बिकने वाली प्याज की कीमत 15 से 18 रुपये तक पहुंच गई। अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। नगला भाऊ निवासी दीप्ति ने कहा कि एक तो गर्मी से सभी परेशान हैं, ऊपर से महंगाई बढ़ गई। दालें काफी महंगी हो गई। इस कारण रसोई का बजट जो कंट्रोल था उसका बोझ बढ़ गया है। 

संतोषनगर निवासी अनीता देवी कहती हैं हर चुनाव के बाद महंगाई बढ़ती है। प्याज ने आंसू निकालने शुरू कर दिए हैं तो दालें, मसाला व चीनी तक महंगी हो गई है। सरकार ने कोई टैक्स बढ़ाया नहीं तो फिर दरें क्यों बढ़ाई गई। मातावाला बाग निवासी मंजू देवी ने कहा रसोई गैस की भी कीमत में बढ़ोत्तरी हो गई। 756.70 रुपये गर्मी के दिनों में दर रहने से दिक्कत है। सरकार व प्रशासन को इन दरों को नियंत्रण करना चाहिए। 

परचून दुकानदार संजीव कुमार जैन ने कहा कि लोकसभा के चुनाव के बाद दाल, चीनी, मिर्च व धनिया की कीमतों में उछाल आया है। दरें बढ़ीं हैं, कारण कोई बताने को तैयार नहीं है। गौरव ने कहा कि पैकबंद सामान की दरों में बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन खुले सामान जो आम आदमी की जरूरत के सामान हैं उनकी दरें अचानक बढ़ी हैं। इससे आम जनमानस पर असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed