Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Infections on the rise among newborns and children with the change in weather

Agra News: मौसम बदलते ही नवजातों और बच्चों में बढ़ा संक्रमण

Thu, 12 Nov 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Infections on the rise among newborns and children with the change in weather
आगरा। मौसम में बदलाव के साथ ही वायरल संक्रमण भी पांव पसारने लगा है। खासकर 5 साल से कम उम्र के बच्चों में सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल फीवर के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय (लेडी लॉयल) की ओपीडी में सप्ताहभर से बाल रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सामान्य संक्रमण के साथ ही निमोनिया के मामले भी सामने आ रहे हैं जिला महिला चिकित्सालय के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि मौसम बदलने पर सबसे जल्दी बच्चे ही प्रभावित होते हैं। सुबह-शाम की ठंड और दिन की गर्मी के बीच संतुलन न बन पाने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है, जिससे उन्हें तुरंत संक्रमण जकड़ लेता है।
विज्ञापन

अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश दयाल ने बताया कि ओपीडी में आने वाले बच्चों में अब निमोनिया के लक्षण भी दिख रहे हैं। यदि समय पर ध्यान न दिया जाए, तो सामान्य खांसी-जुकाम भी गंभीर रूप ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ध्यान दें
- बच्चों को सुबह और शाम के समय हल्के गर्म कपड़े पहनाएं और ठंडी हवा से बचाकर रखें।
- बच्चों को ताज़ा, घर का बना गर्म खाना दें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
- बच्चों को बाहर की धूल-मिट्टी और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रखें, तथा बार-बार हाथ धोने की आदत डालें।
- बच्चे को लगातार तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ या सीने में घरघराहट महसूस हो, तो जल्द बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed