फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ineligible farmers found in social audit will be verified again for Kisan Samman Nidhi Yojana in Mainpuri

Kisan Samman Nidhi: सोशल ऑडिट में मिले अपात्र किसानों का फिर होगा सत्यापन, विभागों को भेजा रहा डाटा

Thu, 23 Jun 2022 01:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Jun 2022 01:02 AM IST
सार

मैनपुरी जिले में सोशल ऑडिट में करीब 15 हजार अपात्र मिले हैं। इन अपात्रों की सूची को कृषि विभाग में एकत्रित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Ineligible farmers found in social audit will be verified again for Kisan Samman Nidhi Yojana in Mainpuri
किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के सोशल ऑडिट का काम पूरा हो चुका है। इसमें 15 हजार के करीब अपात्र सामने आए हैं। इन अपात्रों का संबंधित विभाग के माध्यम से दोबारा सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए काम शुरू हो गया है। जल्द ही विभागों द्वारा सत्यापन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

 
जिले में करीब 3.50 लाख किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पंजीकृत हैं। इनमें से 3.20 लाख किसानों को 11वीं किस्त की धनराशि भी सीधे बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है। इसी बीच शासन ने ऑनलाइन केवाईसी और गांव-गांव सोशल ऑडिट कराने के आदेश दिए थे। सोशल ऑडिट के तहत गांवों में लाभार्थियों की सूची पढ़कर सुनाई गई। इसमें जो भी अपात्र ग्रामीणों द्वारा बताए गए उन्हें चिह्नित कर लिया गया। पात्र और अपात्रों की सूची भी गांव में ही सार्वजनिक स्थल पर चस्पा कर दी गई। 

विज्ञापन

जिले में कुल 15 हजार अपात्र मिले 

सोशल ऑडिट में जिलेभर में कुल 15 हजार करीब अपात्र सामने आए। इन अपात्रों की सूची कृषि विभाग में एकत्रित किया जा रहा है। यहां से अलग-अलग विभागों को भेजकर ये डाटा एक बार फिर से सत्यापित करवाया जाएगा। इसके बाद ही अब इन किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की किस्त का भुगतान होगा। अगर सत्यापन में ये किसान पात्र पाए जाते हैं तो उन्हें सम्मान निधि की किस्त जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन श्रेणियों में रखे गए हैं अपात्र 

सोशल ऑडिट के दौरान सामने आए अपात्रों को तीन श्रेणियों में रखा गया है। पहली श्रेणी में उन अपात्रों को रखा गया है, जो भूमिहीन हैं। वहीं दूसरी श्रेणी में सेवारत या पेंशनर्स को और तीसरी श्रेणी में मृतकों को रखा गया है। ऐसे में सेवारत या पेंशनर्स का सत्यापन उनके विभाग से कराया जाएगा तो वहीं मृतकों का सत्यापन ग्राम पंचायत और भूमिहीनों का सत्यापन राजस्व विभाग से कराया जाएगा। 

मृतकों के भुगतान पर लगा दी गई है रोक 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सत्यापन में तीन हजार के करीब मृतक अपात्र सामने आए हैं। इनका भी दोबारा सत्यापन कराया जाएगा, लेकिन इससे पहले ही उप कृषि निदेशक ने इनके भुगतान पर रोक लगा दी है। जब तक सत्यापन नहीं हो जाता है तब तक ये रोक जारी रहेगी। 

उप निदेशक कृषि डीवी सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का सोशल ऑडिट कराया गया था। इसमें 15 हजार के करीब अपात्र सामने आए हैं। इनका संबंधित विभागों से दोबारा सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद ही पात्रता पर अंतिम निर्णय किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed