फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ineligible beneficiaries can file objections in 7 days

प्रधानमंत्री आवास योजना: 898 शहरी लाभार्थी जांच में पाए गए अपात्रआवास निर्माण के 898 अपात्र लाभार्थी

Wed, 07 Jul 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ineligible beneficiaries can file objections in 7 days
कासगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले शहरी क्षेत्र के 898 लाभार्थी डीपीआर में चयनित होने के बाद अपात्र घोषित हो गए हैं। अब इन लाभार्थियों को विभाग धन जारी नहीं करेगा। इन अपात्र लाभार्थियों को अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

जिला में 10 स्थानीय निकाय हैं। शासन से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए आवास योजना संचालित की जा रही है। इसमें नया आवास बनाने तथा आवास का विस्तार करने के लिए शासन से आर्थिक मदद दी जाती है। शहरी क्षेत्र से आवास के लिए आवेदन करने वाले 4850 आवेदकों की डीपीआर बनाकर डूडा ने शासन को भेज दी। शासन से इन आवेदकों की डीपीआर को स्वीकृत कर लिया। शासन से डीपीआर स्वीकृत हो जाने के बाद सूडा मुख्यालय की नामित संस्था द्वारा डीपीआर में चयनित लाभार्थियों की जांच कराई गई। जांच में 898 लाभार्थी अपात्र पाए गए है। जबकि 3952 लाभार्थी पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन

निकायबार अपात्र लाभार्थी
नगर पालिका परिषद सोरों में 74, कासगंज में 380, गंजडुण्डवारा में 152, नगर पंचायत अमांपुर में 52, बिलराम में 19, पटियाली में 12, सहावर में 39, मोहनपुर में 07, भरगैन में 137 तथा सिढ़पुरा में 26
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआर में स्वीकृत जो लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं उनकी सूची संबंधित निकाय के सूचना पट पर चस्पा करा दी गई है। वे अपना नाम देखकर सात दिन के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते है। तब तक इनके खाते में धन नहीं भेजा जाएगा।- विद्याशंकर, परियोजना निदेशक डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed