फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indonesian President's son and daughter-in-law saw Taj Mahal

G-20: ताज की खूबसूरती में खो गए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के बेटे-बहू, छूकर देखीं संगमरमर पर उकेरी गई कलाकृतियां

Sat, 09 Sep 2023 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 12:01 PM IST
सार

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के पुत्र कीसेंग पैनरेपए और पुत्रवधू ने ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने ताज की स्थापत्य कला, शाहजहां और मुमताज का इतिहास जाना।

विज्ञापन
Indonesian President's son and daughter-in-law saw Taj Mahal
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे और बहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 सम्मेलन में आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के पुत्र कीसेंग पैनरेपए और पुत्रवधू ने शनिवार को ताज का दीदार किया। हल्की फुहारों के बीच वे ताजमहल की खूबसूरती में खो गए। संगमरमर पर उकेरी आकृतियों को छूकर देखा। मुख्य गुंबद से यमुना को निहारा। दोनों ही शाही मस्जिद से लेकर स्मारक का चप्पा-चप्पा देख अभिभूत नजर आए।

विज्ञापन


बता दें जी-20 सम्मेलन में विदेशी मेहमान ताजमहल के दीदार के लिए आज से आना शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के पुत्र कीसेंग पैनरेपए और पुत्रवधू के साथ प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ताजमहल के दीदार करने के लिए पहुंचे। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों के ताज में प्रवेश कराया गया। दोनों ने बारिश के साथ हुआ खुशनुमा मौसम में ताजमहल का दीदार किया। ताज की स्थापत्य कला, शाहजहां और मुमताज का इतिहास जाना। फिर मुख्य गुंबद पर उन्होंने मुमताज और शाहजहां की कब्र देखी। इसके बाद ताजमहल पर फोटोग्राफी भी कराई। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें जी-20 सम्मेलन में आने वाले राष्ट्राध्यक्षों और उनकी टीम के ताजमहल देखने की संभावना के चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने शुक्रवार की छुट्टी में ताजमहल में साफ सफाई और रंगाई पुताई का कार्य पूरा कर लिया है। ताजमहल के सेंट्रल टैंक और नहर के साथ मस्जिद के टैंक में भी पानी बदला गया है। नहर और सेंट्रल टैंक में नीले रंग का पेंट करने के बाद स्वच्छ पानी भरवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed