फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IndiGo faces operational crisis: Hyderabad-Bangalore flights delayed in agra

IndiGo Crisis: इंडिगो में परिचालन संकट...हैदराबाद-बंगलूरू की फ्लाइटों ने देरी से भरी उड़ान, परेशान रहे यात्री

Sun, 07 Dec 2025 11:40 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Dec 2025 11:40 AM IST
सार

इंडिगो एयरलाइंस की परिचालन अव्यवस्था के बीच हैदराबाद और बंगलूरू की फ्लाइटें करीब एक घंटे की देरी से आगरा पहुंचीं। इस दाैरान फ्लाइट निरस्त होने की चिंता को लेकर यात्री परेशान रहे। 

विज्ञापन
IndiGo faces operational crisis: Hyderabad-Bangalore flights delayed in agra
इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की परिचालन अव्यवस्था के बीच शनिवार को आगरा से संचालित होने वाली एक भी फ्लाइट निरस्त नहीं हुई। शनिवार को हैदराबाद, बंगलूरू, अहमदाबाद और मुंबई की फ्लाइटें रवाना हुईं। 
विज्ञापन


अहमदाबाद-मुंबई की फ्लाइट समय से आईं और गईं लेकिन हैदराबाद और बंगलूरू की फ्लाइटें करीब एक घंटे की देरी से आगरा पहुंचीं। इसके बाद घंटेभर की देरी से ही आगरा से गंतव्य के लिए रवाना हुईं। इस दौरान यात्रियों में फ्लाइट निरस्त होने को लेकर चिंता रही। 
विज्ञापन


वह बार-बार एयरलाइंस कर्मियों और एयरपोर्ट अधिकारियों से जानकारी लेते रहे। देरी से ही सही पर फ्लाइट के पहुंचने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइटों की देरी और एक फ्लाइट के निरस्त होने के बाद यात्रियों और कर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को फ्लाइटों का संचालन शुक्रवार की तुलना में बेहतर था। एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना है कि धीरे-धीरे संचालन पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed