फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: आंधी का कहर...गांव में लगी भीषण आग, छह की मौत और 20 से अधिक घायल; लाखों का नुकसान

Thu, 22 May 2025 11:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 22 May 2025 11:52 PM IST
सार

आंधी ने कासगंज में जमकर कहर बरपाया। बिजली के खंभे गिर तो पेड़ धराशायी हो गए। छह लोगों की माैत हो गई। लहरा गांव में लगी भीषण आग से अफरातफरी मच गई। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Six killed and more than 20 injured due to storm and fierce fire broke out at lahara in kasganj
कासगंज के लहरा में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज जिले में बुधवार देर रात आई भीषण आंधी और बारिश ने जिले में भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में चार महिलाओं सहित कुल 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 पशु भी इसकी चपेट में आकर काल का ग्रास बन गए। 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर किया गया है। सैंकड़ों पेड़ गिरने से जगह-जगह रास्ते अवरुद्ध हो गए और विद्युत खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।


 
Six killed and more than 20 injured due to storm and fierce fire broke out at lahara in kasganj
गिरे पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात करीब 9:30 बजे आंधी का प्रकोप शुरू हुआ, जिसके कारण लहरा गांव में झोपड़ियों में आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में सात झोपड़ियों में रखी लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई और सात पशुओं की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त, जिले के अन्य हिस्सों में दीवार गिरने से तीन अन्य पशुओं की जान चली गई।

 
Six killed and more than 20 injured due to storm and fierce fire broke out at lahara in kasganj
आंधी से गिरे पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंधी के कारण सैकड़ों पेड़ और विद्युत खंभे टूट गए, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अभी भी ठप है। विद्युत निगम की टीमें लाइनों और खंभों को ठीक करने में जुटी हैं। सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित रहा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सभी तहसील के एसडीएम को मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दैवीय आपदा निधि से सभी मृतकों के आश्रितों को सहायता प्रदान की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Six killed and more than 20 injured due to storm and fierce fire broke out at lahara in kasganj
आंधी में कई लोगों की जान चली गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनकी गई जान
-किलोनी रफातपुर में तेज आंधी और वर्षा के बीच दीवार गिरने से भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के मेडिकल स्टोर पर कार्यरत अशोक कुमार की मलबे में दबकर माैत हुई।
- सहावर के जमालपुर में रोजगार सेवक दिव्या देवी की छत पर सोते समय तेज हवा में उड़ते सोलर पैनल से सिर टकराने से मौत हो गई। उन्होंने पहले अपने बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा था।
- सेवका बाछमई में सुशीला आंधी के दौरान छत से उतरते समय गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
- दीवार गिरने से मलबे में दबकर श्यामा देवी की मौत हो गई।
- मनव्वरी की भी गिरने से मौत हो गई।
- पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव मंडनपुर में सुरेश चंद्र छत पर सो रहे थे। आंधी के झोंके में छत से उतरते समय गिरने से उनकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन
Six killed and more than 20 injured due to storm and fierce fire broke out at lahara in kasganj
जगह-जगह गिर पड़े पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये हुए घायल (इलाज के लिए रेफर)
- सुरेंद्र सिंह (निवासी करुवारा सोरोंजी)
- नीरज व उसका बेटा (निवासी रोहनसिंहपुर, अलीगढ़)
- माधुरी (निवासी नगला गंगा जसराना, फिरोजाबाद)
- रामदास (निवासी भिटौना)
- चंद्रपाल (निवासी नगला चौबारा अमांपुर)



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed