फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian women boxers' World Cup brilliance enthuses youth

Agra News: भारतीय महिला बॉक्सरों की विश्वकप चमक से युवाओं में उत्साह

Sun, 23 Nov 2025 03:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Indian women boxers' World Cup brilliance enthuses youth
महिला बॉक्सर
आगरा। नोएडा में हुई विश्वकप चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाजों के दमदार प्रदर्शन का असर आगरा की बॉक्सिंग रिंग में साफ नजर आने लगा है। सफलता ने युवा महिला बॉक्सरों में उत्साह और नई ऊर्जा भर गई है।
विज्ञापन

युवा बॉक्सर दीपिका सोलंकी ने कहा कि मैच देखकर दिल में जोश भर गया। अब लगता है कि हम भी मेहनत करके इंटरनेशनल लेवल तक जा सकते हैं। वरिष्ठों को जीतते देख हमारा भी लक्ष्य बड़ा हो गया है।
विज्ञापन


युवा बॉक्सर अंकिता राजपूत ने कहा कि जब भारतीय खिलाड़ी मेडल लेकर मंच पर खड़ी होती हैं तो लगता है कि हमारी मेहनत भी एक दिन रंग लाएगी। घरवाले भी अब और ज्यादा समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा बॉक्सर कल्पना ने कहा कि हर पंच अब और लक्ष्य के करीब लग रहा। हम सभी चाहते हैं कि आगरा का नाम भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजे। आगरा जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चाहर का कहना है कि आगरा में महिला बॉक्सिंग का ग्राफ पिछले कुछ सालों से लगातार बढ़ रहा है, लेकिन भारतीय टीम की मौजूदा सफलता ने इस जोश को और गति दे दी है।

कोच वंदना कुमारी का कहना है कि विश्व कप में भारत की महिला मुक्केबाजों का चमकदार प्रदर्शन न सिर्फ देश के लिए गर्व का विषय बना, बल्कि आगरा की युवा लड़कियों के लिए एक नई राह भी खोल गया।

महिला बॉक्सर

महिला बॉक्सर

महिला बॉक्सर

महिला बॉक्सर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed