फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian tourists will pay rs 250 for seen tombs of Shahjahan and Mumtaz in Taj Mahal

पूरा ताजमहल देखने के लिए अब भारतीय पर्यटकों को चुकाने होंगे 250 रुपए

Tue, 25 Sep 2018 09:16 AM IST
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 25 Sep 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Indian tourists will pay rs 250 for seen tombs of Shahjahan and Mumtaz in Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में शहंशाह शाहजहां और मुमताज महल की कब्रों को देखने के लिए पर्यटकों को 200 रुपये का टिकट अलग से खरीदना होगा। मुख्य मकबरे को देखने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने अलग से शुल्क लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एएसआई ने प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी है और लोगों से इस पर आपत्ति और सुझाव के लिए 28 अक्तूबर की तारीख तय की है। एक महीने पहले 8 अगस्त को ही एएसआई ने ताजमहल समेत आगरा और दिल्ली के स्मारकों का प्रवेश टिकट महंगा किया है।
विज्ञापन


संस्कृति मंत्रालय ने प्राचीन संस्मारक तथा पुरातत्वीय स्थल और अवशेष (संशोधन) नियम 2018 की अधिसूचना जारी करते हुए ताजमहल के मुख्य मकबरे के लिए अलग से टिकट की दरें तय की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देश में पहला मौका है जब किसी स्मारक के प्रवेश और अंदर के हिस्सों के लिए अलग से टिकट खरीदना होगा। 28 अक्तूबर तक आपत्तियों को मांगा गया है। इसके बाद ही भारतीय पुरातत्व सर्र्वेक्षण किसी भी दिन प्रवेश टिकट वसूलना शुरू कर देगा। 

250 रुपये में पूरा ताज देखेंगे भारतीय

नई अधिसूचना के लागू होने के बाद ताजमहल में भारतीय पर्यटकों से पूरा ताज देखने के लिए 250 रुपये, विदेशियों को 1300 और सार्क तथा बिम्सटेक देशों (अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड) के पर्यटकों से 740 रुपये वसूले जाएंगे। एक महीने पहले 8 अगस्त को ही भारतीयों का प्रवेश टिकट 40 से 50, विदेशियों का एक हजार से 1100 रुपए किया गया है।

दो साल में 12 गुना महंगा हुआ ताज का दीदार

दो साल पहले ताजमहल में भारतीयों का प्रवेश टिकट 20 रुपये था, लेकिन अब स्टेप टिकटिंग के बाद 250 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह विदेशियों का प्रवेश टिकट 250 से बढ़ाकर अब 1100 रुपये तक हो गया है। एएसआई ने ताज के साथ ही दिल्ली के लाल किले के लिए भारतीयों का टिकट 50  और विदेशियों के लिए 600 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है।

ताज देखने के लिए ये होगा शुल्क
क्षेत्र                  -   भारतीय     -    विदेशी     -   सार्क             
प्रवेश टिकट       -      50         -     1100     -   540
मुख्य मकबरा    -      200       -      200      -   200
कुल टिकट        -      250       -     1300      -  740
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed