फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian Railways Fines Over 33,000 Passengers in October Collects 2.02 Crore Revenue

Railway News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 33 हजार से ज्यादा यात्रियों से वसूले 2.02 करोड़ रुपये

Wed, 05 Nov 2025 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Nov 2025 09:32 AM IST
सार

अक्तूबर में रेलवे ने 33455 मामलों में कार्रवाई की। इस दौरान 33 हजार से ज्यादा यात्रियों से 2.02 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। 

विज्ञापन
Indian Railways Fines Over 33,000 Passengers in October Collects 2.02 Crore Revenue
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल ने टिकट चेकिंग में केवल अक्तूबर में ही 33,455 मामलों में कार्रवाई की। यात्रियों से 2.02 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह राशि बीते साल के 1.72 करोड़ रुपये की तुलना में 16.99 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन



यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षिकेश मौर्य के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग, आगरा मंडल की ओर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान के तहत चलाया गया। बिना टिकट यात्रा के 17,100 मामलों में 1.19 करोड़ रुपये, अनियमित यात्रा के 16,342 मामलों में 82.31 लाख रुपये और बिना बुक लगेज के 13 मामलों में 12,595 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कुल 33,455 मामलों से 2.02 करोड़ रुपये का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। एसीएम संजय गौतम ने बताया कि औचक जांच और स्पॉट टिकट चेकिंग अभियान जारी हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed