फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian railway employee will get benefit of free pass in all trains

अगर आप रेलवे में कर्मचारी हैं तो खबर पढ़ के हो जाएंगे बहुत खुश

Mon, 17 Jul 2017 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 17 Jul 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
Indian railway employee will get benefit of free pass in all trains
रेलवे की तैयारी
भारतीय रेल के कर्मचारी अब गतिमान एक्सप्रेस, सुविधा एक्सप्रेस और हमसफर जैसी ट्रेनों में भी रेलवे ड्यूटी पास, सुविधा पास के माध्यम से आरक्षण कराने के बाद सफर कर सकेंगे। अभी तक रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों को पास के माध्यम से इन ट्रेनों में यह सुविधा नहीं दी जा रही थी। रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद यह सुविधा शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


रेलवे कर्मचारियों को पांच माह की वैधता अवधि का सुविधा पास जारी किया जाता है। इस पास को पांच माह में एक बार आने-जाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन रेल कर्मचारी और उनके परिवारीजन इस पास से कई बार यात्रा कर लेते थे। अब साफ्टवेयर में बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन


इसके कारण इस पास का उपयोग केवल एक ही बार किया जा सकता है, दूसरी दफा साफ्टवेयर पास को फीड नहीं करेगा। इसके साथ ही रेलवे बोर्ड ने सुविधा पास, ड्यूटी पास समेत सभी तरह के पास के माध्यम से दुरंतो एक्सप्रेस, शताब्दी, गतिमान और सुविधा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी रेलवे कर्मचारियों को रिजर्वेशन कराने की सुविधा दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक इन गाड़ियों में पास के माध्यम से रिजर्वेशन नहीं किया जाता था। एनसीआरएमयू के आगरा मंडल के शाखा सचिव हरिओम भारद्वाज ने पास से रिजर्वेशन की सुविधा प्रदान किए जाने के फैसले पर खुशी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed