फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian Premier League Fever Set to Return in Agra with Free Fan Park

UP: बिना टिकट आईपीएल का मजा, आगरा में फिर सज सकता है फैन पार्क; फूड और एंटरटेनमेंट का लगेगा तड़का

Wed, 08 Apr 2026 11:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 11:25 AM IST
सार

आगरा में आईपीएल फैन पार्क आयोजित होने की संभावना तेज हो गई है, जहां मैचों का लाइव प्रसारण होगा। फ्री एंट्री के साथ इसे क्रिकेट फेस्टिवल के रूप में तैयार किया जाएगा, जिसमें फूड और एंटरटेनमेंट की सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
Indian Premier League Fever Set to Return in Agra with Free Fan Park
आईपीएल फैनपार्क

विस्तार

 ताजनगरी में एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खुमार चढ़ने लगा है। शहर में आईपीएल फैन पार्क आयोजित करने की संभावना तेज हो गई है। पिछली बार पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान पर हुए फैन पार्क को लोगों ने सराहा था।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई द्वारा जारी दूसरी सूची में आगरा का नाम शामिल होने की पूरी संभावना है। बीसीसीआई ने देशभर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए विभिन्न शहरों में फैन पार्क स्थापित करने की योजना बनाई है, जिससे हर शहर में आईपीएल का उत्सव पहुंच सके।
विज्ञापन


 
Trending Videos

स्टेडियम जैसा अनुभव, बिल्कुल मुफ्त
प्रस्तावित फैन पार्क में दर्शकों को स्टेडियम जैसा माहौल देने की तैयारी की जा रही है। यहां विशाल एलईडी स्क्रीन पर मैचों का सीधा प्रसारण होगा। इससे उन्हें हर चौके-छक्के और रोमांचक पल का लाइव अनुभव मिल सके। साथ ही हाई क्वालिटी साउंड सिस्टम, लाइव कमेंट्री और बैठने की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

 
विज्ञापन

फैन पार्क बनेगा मिनी क्रिकेट फेस्टिवल
यह फैन पार्क सिर्फ मैच देखने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे एक मिनी क्रिकेट फेस्टिवल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां फूड स्टॉल, गेमिंग जोन, क्रिकेट एक्टिविटी, मर्चेंडाइज स्टॉल और बच्चों के लिए मनोरंजन की विशेष व्यवस्थाएं होंगी। आयोजकों का लक्ष्य है कि परिवार के साथ आने वाले लोग भी पूरे दिन का आनंद उठा सकें।

 
विज्ञापन

बिना खर्च के आईपीएल का आनंद
सबसे खास बात यह है कि इस फैन पार्क में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। ऐसे में वे दर्शक, जो महंगे टिकट या दूरी के कारण स्टेडियम नहीं पहुंच पाते, वे भी आईपीएल के रोमांच से जुड़ सकेंगे। शहर के किसी बड़े मैदान या सार्वजनिक स्थल को चुना जा सकता है, जहां हजारों लोग एक साथ बैठकर मैच देख सकें। यहां सुरक्षा, पार्किंग, साफ-सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी विशेष योजना बनाई जा रही है।

खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से न सिर्फ क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ेगा, बल्कि शहर में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी। आगरा के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट माहौल से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जो उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed