फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   India won the Women's ODI World Cup, Agra's Deepti Sharma performed brilliantly

भारत ने रचा इतिहास: आगरा की दीप्ति शर्मा की फिरकी के आगे साउथ अफ्रीका ढेर, परिवार ने कहा- मेहनत रंग लाई

Mon, 03 Nov 2025 01:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Nov 2025 01:12 AM IST
सार

दीप्ति ने घातक गेंदबाजी करते हुए 9.3 ओवर में मात्र 39 रन देकर 5 विकेट झटके। उनका इकोनॉमी रेट 4.10 रहा, जिसने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया। परिणामस्वरूप, पूरी टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई और भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की।

विज्ञापन
India won the Women's ODI World Cup, Agra's Deepti Sharma performed brilliantly
दीप्ति के घर पर केंद्रीय मंत्री ने देखा मैच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार का दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत में आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 298 रन का लक्ष्य खड़ा किया। इसमें दीप्ति शर्मा का अहम योगदान रहा उन्होंने 58 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनकी संयमित पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने शुरुआत में अच्छा खेल दिखाया और एक समय ऐसा लगा कि मैच उनके पक्ष में कहीं न कहीं जा सकता है। मगर दीप्ति की फिरकी के आगे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज टिक नहीं सके। ओपनर लौरा वोल्वार्ड्ट को दीप्ति ने अपनी शानदार गेंद पर कैच आउट कराया और वहीं से मैच का रुख पलट गया।

विज्ञापन

घातक गेंदबाजी
दीप्ति ने घातक गेंदबाजी करते हुए 9.3 ओवर में मात्र 39 रन देकर 5 विकेट झटके। उनका इकोनॉमी रेट 4.10 रहा, जिसने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया। परिणामस्वरूप, पूरी टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई और भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की।

दीप्ति की इस उपलब्धि पर आगरा में जश्न का माहौल है। उनके घर पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटी मेहनत से कभी पीछे नहीं हटी, आज उसी का फल पूरे देश को मिला है। शहरवासियों और क्रिकेट प्रेमियों ने दीप्ति को देश की शान बताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। भारत की यह जीत न सिर्फ एक ट्रॉफी है, बल्कि यह महिला क्रिकेट के नए युग की शुरुआत भी है। जिसमें आगरा की दीप्ति शर्मा का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है।

भारत की इस जीत के बाद आगरा में खुशी का माहौल है। दीप्ति के परिजनों को बधाईयां दी जाने लगीं। दीप्ति के पिता भगवान शर्मा और मां सुशीला शर्मा ने कहा कि उन्हें बेटी पर गर्व है। दीप्ति के भाई और कोच सुमित शर्मा ने कहा, मुझे अपनी बहन पर गर्व है । भारत माता की जय।

नाई की मंडी में भारत की महिला टीम विश्व कप जीतने पर मिष्ठान वितरण करते हुए सिटीजन क्रिकेट क्लब के सचिव मुईन बाबूजी ने कहा कि दीप्ति के प्रदर्शन ने न केवल आगरा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। करन गर्ग क्रिकेट प्रेमी ने कहा कि भारतीय लड़कियों ने दिखा दिया कि जज्बा अगर हो तो सभी मुकाम संभव हैं।

दीप्ति के घर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के घर पहुंचे। उन्होंने पत्नी मधु बघेल और बेटे डाॅ. पार्थ बघेल के साथ मैच देखा। इस दाैरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने दीप्ति शर्मा के माता-पिता से बात की। परिवार का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने दीप्ति के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed