फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Independence Day celebrations with Maa Tujhe Pranam campaign On August 15 in agra

मां तुझे प्रणाम: इस बार होली और दिवाली की तरह मनाया जाएगा जश्न-ए-आजादी

Thu, 08 Aug 2019 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Aug 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrations with Maa Tujhe Pranam campaign On August 15 in agra
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले से शहर के लोगों में देशभक्ति और जोश का अनूठा संचार हुआ है। इसीलिए इस बार 15 अगस्त को आजादी का जश्न भी अनूठा ही होगा। इसकी तैयारियों में लोग जुटे गए हैं। 
विज्ञापन


शहर के उद्यमियों, व्यापारियों, चार्टर्ड एकाउंटेंटों और निर्यातकों ने संकल्प लिया है कि अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत 15 अगस्त को होली के रंग और दिवाली की खुशियों की तरह जश्न ए आजादी मनाएंगे। 
विज्ञापन


बुधवार को अमर उजाला कार्यालय में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि सुबह दस बजे राष्ट्रगान के दौरान जहां भी होंगे, 52 सेकंड के लिए राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े होकर सम्मान देंगे और लोगों को भी प्रेरित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों में मिलेगी छूट

लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने कहा कि हम अपने प्रतिष्ठानों में काम करने वालों को तिरंगा झंडा देंगे, जिसे हर व्यक्ति अपने घर पर फहराएगा। नई शक्ति, नई ऊर्जा इस बार के जश्न में दिखेगी।

होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वाधवा ने कहा कि 15 अगस्त को हम अपने होटलों में आने वाले पर्यटकों को छूट देंगे और उन्हें अनुच्छेद 370 हटाने के बारे में बताएंगे। हमारे होटलों पर खास तीन रंगों की सजावट की जाएगी। 

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट की सीए दीपिका मित्तल ने कहा कि समाज के लिए नेत्रदान, देहदान, अंगदान जैसी मुहिम को आगे बढ़ाना चाहिए। मां तुझे प्रणाम के तहत कार्यक्रमों में इनके प्रति जागरूकता जगाई जाए।

15 अगस्त को दीपक जलाएंगे

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी अपने घर, प्रतिष्ठानों पर 15 अगस्त को दीपक जलाएंगे। हमें अनुच्छेद 370 हटने पर खुशी है, जो इस बार हम 15 अगस्त को अपने जोश से दर्शाएंगे। 

आगरा खाद्य व्यापार समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मां तुझे प्रणाम ने जो अलख जगाई है, उससे 15 अगस्त को छुट्टी का दिन मानने वाले कम हो गए। शहीदों के परिजनों से सरकार ने जो वादे पूरे किए हैं, समाज उन्हें पूरा कराने की जिम्मेदारी ले। 

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के ठाकुर चरन सिंह ने कहा कि मां तुझे प्रणाम के साथ ही हरियाली का उत्सव जुड़ जाए और हर शिरकत करने वाला एक-एक पौधा लगाने का संकल्प ले तो आगरा की बड़ी समस्या दूर हो जाए। 

बैठक में ये भी रहे मौजूद

प्रदीप वासन, राकेश चौहान, सीए शरद पालीवाल, सीए राकेश अग्रवाल, राजीव तिवारी, देवेंद्र गुप्ता, कन्हैया लाल राठौर, टेक चंद, अतुल बंसल, वीरेंद्र गुप्ता, दिलीप खूबचंदानी, नरेंद्र गुप्ता, संजय सिंह, सुरेश खन्ना, सिद्धार्थ अरोरा, शांति स्वरूप, सुरेंद्र आहूजा, जीडी रोहरा, गोवर्धन सनूजा, अशोक मंगवानी, बृजेश पंडित, कन्हैया लाल राठौर, दीपक अग्रवाल, राजेश कालरा, राजपाल, संजीव जैन, माधव मोहन बंसल, विकास मोहन बंसल, चांद कुमार दीवान, रूप सिंह सोनी, राहुल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गोमित जैन, शैलेष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed