फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Independence Day 2021 Tight Security In Agra Mathura

स्वतंत्रता दिवस 2021: कान्हा की नगरी में पुलिस अलर्ट, प्रमुख धर्मस्थलों और यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा बढ़ाई

Fri, 13 Aug 2021 07:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 13 Aug 2021 07:00 PM IST
सार

अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को कड़ी तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Independence Day 2021 Tight Security In Agra Mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। एक्सप्रेसवे, हाईवे और जनपद में सुरक्षा का पहरा कड़ा कर दिया गया है। प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। होटल, ढाबे, धर्मशाला और गेस्ट हाउसों को खंगाला जा रहा है। बस अड्डे आदि स्थलों पर संदिग्धों पर पूरी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

रविवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। जनपद की सुरक्षा चौकस रहे, इसके लिए पूरी तरह खाका खींच लिया गया है। शुक्रवार को बस अड्डे, होटल, ढाबा, गेस्ट हाउस, धर्मशाला आदि स्थलों पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वैड ने चेकिंग की। यहां आने वालों की आईडी चेक करके तलाशी भी ली गई। लगातार पुलिस संदिग्धों पर पूरी चौकस निगाहें बनाए है। शहर के अलावा देहात में पुलिस चेकिंग कर रही है। 
विज्ञापन

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर चौकसी बढ़ाई गई है। जनपद पुलिस को अलर्ट पर रहते हुए चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। खुद अफसर भी हर पल की खबर ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा कड़ी
अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को कड़ी तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। जन्मस्थान के मुख्यद्वार, गोविंदनगर गेट और आवासीय गेट पर सख्ती बरती जा रही है, वहीं यलो जोन में भी होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं पर डॉग स्क्वैड और बम निरोधक दस्ता पूरी पैनी नजर बनाए हुए है।

खुफिया निगाहें कड़ी, एसएसपी को दे रहे जानकारी
स्वतंत्रता दिवस के चलते एलआईयू और खुफिया एजेंसी भी पल-पल की गतिविधियों पर नजरें गढ़ाए है। संदिग्धों और शरारती तत्वों पर पूरी नजर रखते हुए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर को पूरी जानकारी दे रहे हैं।

बिजली विभाग का जेई रिश्वत लेते पकड़ा: 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed