{"_id":"606f3a768ebc3ed7f81921de","slug":"indecency-with-the-team-of-electricity-department-for-checking-mainpuri-news-agr4878515114","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम से अभद्रता
विज्ञापन
मैनपुरी। पावर हाउस रोड पर बृहस्पतिवार को चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम से नामजद लोगों ने अभद्रता की। मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाते हुए एसडीओ ने कोतवाली में तहरीर दी है। लेकिन कुछ देर बाद दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया।
विद्युत विभाग में उपखंड अधिकारी ब्रजेश कुमार जेई श्याम किशोर व टीम के साथ बृहस्पतिवार को चेकिंग के लिए पावर हाउस रोड पर गए थे। शैलेंद्र सिंह के मकान के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी कल्लू व अन्य ने वहां आकर गाली गलौज करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। दोनों पक्ष के बीच हुए विवाद के बाद एसडीओ ने कोतवाली में पहुंच कर तहरीर दी।
इसमें जंजीर लूटने व धमकी दिए जाने, सरकारी कार्य में बाधा आदि के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। दोनों पक्ष के लोग कोतवाली आ गए और बातचीत का दौर शुरू हो गया। कुछ देर बाद दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया। इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हुई थी। वह लोग कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। दोनों पक्ष समझौता करने के बाद चले गए।