{"_id":"61d9cc634d04cd6f4b05ab93","slug":"increasing-problems-of-asthma-patients-in-winter-death-of-two-patients-mainpuri-news-agr5205599153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में अस्थमा के मरीजों की बढ़ रही दिक्कतें दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में अस्थमा के मरीजों की बढ़ रही दिक्कतें दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। ठिठुरन भरी सर्दी के बीच अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। जिला अस्पताल पहुंचे अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में अस्थमा के छह मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। हालत बिगडने पर दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 246 मरीज पहुंचे। इनमें 108 पुरुष और 138 महिलाएं शामिल थीं। इनमें 30 से अधिक मरीज अस्थमा से पीड़ित थे। शनिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अस्थमा से पीड़ित छह मरीजों को भर्ती कराया गया। इनमें से दो मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी 75 वर्षीय जयपाल सिंह अस्थमा के मरीज हैं। दो दिन पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगला झाऊ निवासी 70 वर्षीय प्रमोद पाठक को शनिवार को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।