{"_id":"60f7066f1ccc25099f0cf1c8","slug":"increases-the-risk-of-dengue-and-malaria-due-to-rain-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बारिश से डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा, बरतें ये सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बारिश से डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा, बरतें ये सावधानी
Wed, 21 Jul 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:11 AM IST
सार
आगरा में बारिश से जहां गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आगरा के बारिश के साथ ही मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। दो दिन से एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में तीन से पांच मरीजों की मलेरिया की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि डेंगू का एडीज एजिप्टी और मलेरिया का एनाफिलीज मच्छर कूलर की टंकी और आसपास जलभराव में पनपता है।
विज्ञापन
बारिश होने से जलभराव भी हो रहा है। बीते तीन-चार दिन से ओपीडी में आने वाले 10 से 12 मरीजों में ठंड के साथ बुखार आना, उल्टी आना, सांस फूलना, सिर दर्द जैसे लक्षण मिलने पर इनके नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मलेरिया के मिल चुके हैं पांच मरीज
जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि जनवरी से 10 जुलाई तक करीब 12 हजार लोगों के नमूने लेकर मलेरिया और डेंगू की जांच कराई गई है, जिसमें से पांच मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। बीते दस दिनों में 300 से अधिक नमूनों की जांच कराई जा रही है।
ये बरतें सावधानी:
रात में फुल बाजू के कपड़े पहनकर सोएं।
कूलर की टंकी का पानी खाली कर दें।
रोजाना कूलर की टंकी का पानी बदलें।
आसपास जलभराव है तो उसमें केरोसिन छिड़क दें।
रात में सोने में मच्छरदानी का उपयोग करें।
जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि जनवरी से 10 जुलाई तक करीब 12 हजार लोगों के नमूने लेकर मलेरिया और डेंगू की जांच कराई गई है, जिसमें से पांच मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। बीते दस दिनों में 300 से अधिक नमूनों की जांच कराई जा रही है।
ये बरतें सावधानी:
रात में फुल बाजू के कपड़े पहनकर सोएं।
कूलर की टंकी का पानी खाली कर दें।
रोजाना कूलर की टंकी का पानी बदलें।
आसपास जलभराव है तो उसमें केरोसिन छिड़क दें।
रात में सोने में मच्छरदानी का उपयोग करें।