फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Increased water level of Yamuna river alert issued to flood posts

Agra News: उफान पर यमुना, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट

Wed, 17 Aug 2022 07:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 07:38 AM IST
सार

गोकुल बैराज से 50730 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके बाद वॉटर वर्क्स पर खतरे के निशान से जलस्तर दो फुट दूर रह गया है। सिंचाई विभाग ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया है। 

विज्ञापन
Increased water level of Yamuna river alert issued to flood posts
यमुना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश में यमुना उफान पर है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बल्केश्वर में मंगलवार शाम को एक मकान की दीवार गिर पड़ी। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई है। सिंचाई विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त मकान का मुआयना किया। साथ ही तटवर्ती इलाकों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

 

मथुरा में खतरे के निशान पर यमुना 

गोकुल बैराज से मंगलवार को 50730 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मथुरा में यमुना खतरे के निशान पर पहुंच गई है। प्रयागराज घाट पर खतरे का निशान 165.20 मीटर है। मंगलवार शाम को यमुना यहां 165 मीटर पर बह रही थी। इधर, वॉटर वर्क्स पर लाल निशान 495 फुट है। शाम 6 बजे यमुना जलस्तर 492.70 फुट था। ताजेवाला बैराज से 22103 और ओखला से 21348 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित हो रहा है। ऐसे में अगले दो दिन यमुना और उफान ले सकती है। यमुना किनारे बसे 40 गांव में बाढ़ का खतरा हो सकता है। 
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने किया अलर्ट

बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी राकेश बाबू ने बताया कि बल्केश्वर में क्षतिग्रस्त हुए मकान की जांच कराई जा रही है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि खतरे के निशान से यमुना वॉटर वर्क्स पर अभी दो फुट दूर है। उधर, पिनाहट में चंबल भी रौद्र रूप धारण कर रही है। पिनाहट में मंगलवार शाम 6 बजे चंबल का जलस्तर 120 मीटर था। 130 मीटर पर बाढ़ आती है। सिंचाई विभाग ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed