फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Increase: Ganga water level increased by 15 cm in 24 hours

बढ़ोतरी : 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

Sun, 14 Jul 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jul 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Increase: Ganga water level increased by 15 cm in 24 hours
कासगंज। पिछले 24 घंटों में फिर से गंगा के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज हुई है। हालांकि बाढ़ के खतरे की दृष्टि से जलस्तर में आई वृद्धि का कोई असर नहीं है। सिंचाई विभाग ने इसे सामान्य बताया है। वहीं, बरौना गांव में गंगा पर बनाए गए तटबंध पर मरम्मत का कार्य निरंतर जारी है। शनिवार को भी मरम्मत के कार्य जारी रहे।पिछले सप्ताह पहाड़ों पर और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश होने के कारण गंगा के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गई और करीब पौने चार मीटर जलस्तर बढ़ा, लेकिन बारिश थमने के बाद जलस्तर में कमी आई और करीब सवा मीटर जलस्तर कम हो गया। शनिवार को फिर से गंगा के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की मामूली वृद्धि हुई है। बिजनौर और नरौरा बैराज से डिस्चार्ज आंशिक रूप से बढ़ा। मामूली वृद्धि से अभी किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। केवल गंगा घाटों पर ही श्रद्धालुओं को गंगा स्नान करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं बरौना गांव में उफनती गंगा की धारा से हुआ कटान तो थम गया है, लेकिन फिर से उफान की आशंका को देखते हुए सिंचाई विभाग लगातार तटबंधों की मरम्मत का कार्य करा रहा है। शनिवार को भी बरौना में मरम्मत का कार्य रेत की बोरियां लगाकर कर्मियों के द्वारा किया गया। एक 70 किलोमीटर लंबा बांध पहले ही तैयार किया जा चुका है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बरौना की निरंतर निगरानी की जा रही है। धिशासी अभियंता (सिंचाई) शेर सिंह का कहना है कि गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है, लेकिन इस वृद्धि का कोई असर नहीं है। बारिश के मौसम में यह उतार चढ़ाव का क्रम लगातार जारी रहता है। बरौना पर बांध की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। अन्य स्थानों पर कार्य कराया जा रहा है। फिलहाल किसी तरह का कोई खतरा नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed