{"_id":"62ed54857e77d5618f172fbb","slug":"income-tax-team-searched-bank-accounts-of-businessmen-kasganj-news-agr5425518133","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: तंबाकू कारोबारी दो भाईयों पर आयकर का शिकंजा, संपत्ति, लेनदेन के साथ खंगाले गए बैंक खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: तंबाकू कारोबारी दो भाईयों पर आयकर का शिकंजा, संपत्ति, लेनदेन के साथ खंगाले गए बैंक खाते
Fri, 05 Aug 2022 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:03 PM IST
सार
आयकर टीम की ये कार्रवाई पिछले तीन दिन से जारी है। तंबाकू कारोबारी व उनके परिजनों के बैंक खातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में तंबाकू कारोबारी के यहां आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई के दौरान गोदाम का ग?
- फोटो : KASGANJ
विस्तार
कासगंज के पटियाली में तंबाकू कारोबारी दो सगे भाईयों के प्रतिष्ठानों और घरों पर आयकर की टीमों की छापामार कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। टीम के अधिकारियों ने पटियाली की बैंक शाखाओं से तंबाकू कारोबारी व उनके परिजनों के बैंक खातों के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
खंगाला जा रहा लेनदेन आदि का ब्यौरा
जिले में पहली बार किसी कारोबारी के यहां आयकर की छापामार कार्रवाई हो रही है। टीम की ओर से अभी तक किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। बुधवार की सुबह 6 बजे से यह कार्रवाई कस्बे के तंबाकू कारोबारी रसूल अहमद और उनके भाई रईस अहमद के प्रतिष्ठानों और घरों पर चल रही है। पूरी गहनता के साथ संपत्ति, लेनदेन आदि का ब्यौरा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही कार्रवाई
कड़ी सुरक्षा के बीच यह कार्रवाई जारी है। किसी बाहरी व्यक्ति को घर और प्रतिष्ठान में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। छापामार टीम हरियाणा और दिल्ली की नंबर की गाड़ियों से पहुंची है। इस आधार पर हरियाणा व दिल्ली के आयकर अधिकारियों की टीम होने का कयास लगाया जा रहा है।
विज्ञापन