फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income tax raid on shoe traders: Every pack of Rs 500 notes special mark baffled officer

जूता कारोबारियों पर आयकर छापा: 500 के नोट की हर गड्डी पर ये खास निशान...आखिर क्या है इसका राज; चकराए अधिकारी

Mon, 20 May 2024 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 May 2024 02:53 PM IST
सार

आगरा में जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग के छापे के दौरान 500 के नोटों की जो गड्डियां मिलीं, उन पर खास तरह के निशान मिले। इन नोटों की गड्डियों पर एक ही तरह की स्लिप और जिस रबड़ से इन्हें बांधा गया वो भी एक ही तरह की मिलीं। 
 

विज्ञापन
Income tax raid on shoe traders: Every pack of Rs 500 notes special mark baffled officer
जूता कारोबारियों पर आयकर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में हरमिलाप ट्रेडर्स के रामनाथ डंग का शू मैटेरियल व कंपोनेंट का बड़ा कारोबार है। 20 साल में अकूत संपत्ति कमाई। आयकर टीम को छापे में 60 करोड़ रुपये से अधिक मिले हैं। अभी नोटों की गिनती जारी है। ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि 500-500 के नोटों की इतनी गड्डियां रामनाथ डंग के घर कहां से आईं। 500 के नोटों की 500 से अधिक गड्डियां एक जैसी स्टाइल की होने के कारण अधिकारी भी हैरत में हैं।
विज्ञापन


एक जैसी स्टाइल की गड्डियों पर स्लिप एक ही तरह से लगी है। रबड़ भी सभी गड्डियों में एक ही तरह से बांधी गई है। ऐसे में आयकर अधिकारियों को आशंका है कि यह सभी गड्डियां एक ही व्यक्ति से आई होंगी। आयकर अधिकारी इसकी जांच में जुटे हैं। बीके शूज का टर्नओवर भी बड़ा है। मंशु फुटवियर भी बड़ी फर्म है। बीके शूज और मंशु फुटवियर के मालिक दोनों सगे भाई हैं। इनर रिंग रोड पर बड़ी जमीन के सौदे भी हुए हैं। यह भी हो सकता है कि यह रकम किसी बड़े सौदे से आई हो। आयकर विभाग की कार्रवाई के पीछे मुखबिरी मानी जा रही है।
विज्ञापन


 

सीजन में प्रभावित हो सकता है कारोबार
घरेलू जूता कारोबार पिछले डेढ़ महीने से आचार संहिता में फंसा है। जूता कारोबार में बड़े भुगतान भी नकदी की जब्ती के डर से रुके हुए हैं। पर्चियों की रकम भी व्यापारियों ने नहीं उठाई। असम और मद्रास में अगले महीने के लिए सीजन का माल तैयार होता है।

 

कारोबार पर पड़ेगा असर 
आयकर टीम की इस छापेमारी और अकूत दौलत बरामद होने के बाद घरेलू जूता कारोबारियों में खलबली मच गई है। जूता कारोबारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का सीधा असर कारोबार पर पड़ेगा। सीजन से पहले ही कारोबार प्रभावित हो सकता है। छापा पड़ने के 15 से 20 दिनों तक हींग की मंडी से लेकर जूता बाजार से कारोबारी दूरी बना सकते हैं।

 
विज्ञापन

आयकर छापा: टाइम लाइन
शनिवार:
दोपहर 12 बजे टीमें पहुंच गई
दोपहर एक बजे से कार्रवाई शुरू
शाम 6 बजे तक तलाशी चली
शाम 7 बजे नोटों की गिनती शुरू
रात 10 बजे तक 30 करोड़ के नोट गिने
 

रविवार
सुबह 10 बजे से दोबारा गिनती शुरू
सुबह 11 बजे गिनती के लिए और मशीनें मंगाई
दोपहर 2 बजे तक 40 करोड़ के नोट गिने गए
शाम 5 बजे तक 60 करोड़ के नोट गिने गए
शाम 7 बजे तक अन्य ठिकानों पर गिनती जारी
रात 10 बजे तक टीम ने अन्य दस्तावेज जब्त किए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed