फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income Tax Officer Velu Sinha died due to viral fever in agra

अपर आयकर आयुक्त वेलू सिन्हा की बुखार से मौत, आगरा के अस्पताल में चल रहा था इलाज

Sun, 01 Sep 2019 03:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Sep 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Officer Velu Sinha died due to viral fever in agra
अपर आयकर आयुक्त वेलू सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शनिवार को अपर आयकर आयुक्त वेलू सिन्हा की वायरल बुखार से मौत हो गई। वो विगत 4-5 दिन से बीमार थीं। उनका इलाज आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा था। उनकी मौत की खबर सुनते ही विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन


अपर आयकर आयुक्त वेलू सिन्हा आयकर विभाग में अपर आयकर आयुक्त के पद पर थीं। 4-5 दिन पहले उन्हें वायरल बुखार हो गया, जिसके चलते उन्होंने कार्यालय से अवकाश ले लिया और घर चली गईं। उनके पति आगरा रेलवे में एडीआरएम हैं। 
विज्ञापन


हालत अधिक खराब होने पर उनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराया गया। शनिवार सुबह करीब 9 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर शनिवार को आयकर कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी हॉस्पिटल पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छींकने या खांसने से भी फैलता है वायरल

डॉ. चिरदीप अग्रवाल ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को यदि सर्दी खांसी है तो वो इस मौसम में वायरल से ग्रस्त होने की पूरी संभावना है। ऐसे में यदि वह खांसता है या छींकता है तो उसकी छींक या खांसी के साथ निकली एक बूंद ही हवा में इस वायरल को फैलाने के लिए काफी होती है। 

वो वायरल सांस के साथ जिसके अंदर भी जाएगा वायरल से ग्रसित कर देगा। इसलिए इस मौसम में वायरल से ग्रसित व्यक्ति से को मुंह पर हाथ रखकर छींकना या खांसना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed