{"_id":"a05784f27167765cd530c5706c48238a","slug":"including-three-of-the-couple-died-after-falling-from-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति समेत तीन की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति समेत तीन की ट्रेन से गिरकर मौत
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Apr 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में शुक्रवार को ट्रेन से गिरकर दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली थी। दोपहर को दंपति के शव मिले। मृतक दंपति विलासपुर के रहने वाले बताए गए हैं। माना जा रहा है कि दोनों की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उनके घरवालों को जानकारी दी गई है।
पहली घटना सुबह करीब आठ बजे की है। पार्वती नदी के नजदीक रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से मिले मोबाइल पर बात करने के बाद उसकी शिनाख्त हो सकी। मृतक कदरी, बांदा निवासी नारायन (22) पुत्र बल्देव है। घरवालों ने बताया कि वह किसी ट्रेन से जा रहा था। अनुमान है कि उसकी ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। उधर, दूसरी घटना सैंया में ग्वालियर हाइवे पर कटेपुर के पास रेलवे क्रासिंग पर हुई। दोपहर एक बजे यहां पर महिला और पुरुष के शव कुछ दूरी पर पड़े मिले। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। पुलिस ने मृतकों की तलाशी ली तो उसमें आगरा से बिलासपुर तक के ट्रेन के टिकट मिले हैं। उनके वोटर आईडी कार्ड से शिनाख्त हुई। दोनों पति-पत्नी हैं। मस्तूरी, बिलासपुर निवासी सुखनंदन (50) और मृतका उसकी पत्नी कलंदरी देवी (45) हैं। एसओ सैंया ने बताया कि ट्रेन के मुड़ते वक्त दोनों की ट्रेन से गिरने के कारण मौत होने का अंदेशा है। दोनों आगरा से बिलासपुर जाने के लिए निकले थे। अनुमान है कि वे आगरा में कहीं मजदूरी करते होंगे। उनके घरवालों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा गया है।