फतेहपुर सीकरी। ग्राम नगला सराय के मजरा नगला बंजारा में करीब 19.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित नाला और सीसी सड़क का ब्लॉक प्रमुख मंजू चाहर और भाजपा नेता गुड्डू चाहर ने फीता काटकर लोकार्पण किया।
लोकार्पण समारोह के दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख मंजू चाहर एवं गुड्डू चाहर का चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया। ब्लॉक प्रमुख मंजू चाहर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। गांवों में सड़क, नाली और अन्य जनसुविधाओं के विकास से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। इस मौके पर बनवारी प्रधान, पी.सी. शर्मा, श्याम प्रकाश प्रधान, सतीश प्रधान, अमरचंद प्रधान, रंजीत प्रधान, दीना चौधरी, रामेश्वर दादा, गिरीश प्रधान, गुड्डू भाई, होती प्रधान, करतार प्रधान, बंटी प्रधान, तालेवर प्रधान, किशन सिंह, संजू सरपंच, पप्पू जाटव आदि मौजूद रहे।