फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inauguration of 18th Shri Krishna Janmashtami Festival at Shri Mahalaxmi Temple in Agra

18वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ: श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में सजेगा भक्ति का दरबार, किया भट्ठी पूजन

Sat, 29 Aug 2026 09:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 29 Aug 2026 09:34 PM IST
सार

महोत्सव का आयोजन लगातार 18वें वर्ष किया जा रहा है। एक सितंबर को भूमि पूजन, हवन और सुंदरकांड पाठ के साथ शुरुआत होगी। दो सितंबर को कान्हा के नाम की मेहंदी कार्यक्रम होगा। इसी दिन शाम सात बजे पहली बार म्यूजिक भजन कंसर्ट होगा।

विज्ञापन
Inauguration of 18th Shri Krishna Janmashtami Festival at Shri Mahalaxmi Temple in Agra
बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को भट्टी पूजन किया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के श्री महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में शनिवार को भट्ठी पूजन के साथ 18वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्रीदेवी जी ट्रस्ट और श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल की ओर से एक से पांच सितंबर तक चलने वाले महोत्सव के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महोत्सव के सफल आयोजन की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


पंडित रमाकांत पांडे के मार्गदर्शन में अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पार्षद हरिओम, अंशु मित्तल, विशाल अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, हेमेंद्र मोहता, भोलानाथ अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दिलीप भंडारी, मनीष, करतार चंद्र शास्त्री और सुमित बंसल ने विधि-विधान से भट्ठी पूजन किया। मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव लगातार 18वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। एक सितंबर को भूमि पूजन, हवन और सुंदरकांड पाठ के साथ शुरुआत होगी।
विज्ञापन


दो सितंबर को कान्हा के नाम की मेहंदी कार्यक्रम होगा। इसी दिन शाम सात बजे पहली बार म्यूजिक भजन कंसर्ट होगा। तीन सितंबर को सुबह सात बजे 1100 श्रद्धालु निशान लेकर भक्ति निशान यात्रा में शामिल होंगे। शाम छह बजे राधानगर से श्री महालक्ष्मी मंदिर तक पोशाक यात्रा निकाली जाएगी। वृंदावन से तैयार होकर आने वाली करीब 11 किलो वजन की सतरंगी पोशाक मां महालक्ष्मी को अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि चार सितंबर को मंदिर परिसर में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। इसी दिन मां महालक्ष्मी का दरबार फूल बंगला वाटिका की थीम पर सजाया जाएगा और माता को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। पांच सितंबर को विशाल शाम की रसोई के साथ महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed