{"_id":"65aa5d80e9938d1597073ddf","slug":"in-village-jeoli-a-girl-was-beaten-inside-her-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-11105-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गांव ज्योली में युवती को घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गांव ज्योली में युवती को घर में घुसकर पीटा
Fri, 19 Jan 2024 05:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 19 Jan 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
गांव ज्योली में युवती को घर में घुसकर पीटा
-जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव ज्योली में आरोपियों ने एक युवती के घर में घुस कर लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को आता देख आरोपी जाने से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी रामश्री ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को गांव के रहने वाले ओमकार, लोकेश, भूमिराज गाली गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए। सभी के हाथों में लाठी-डंडे थे। आरोपियों ने गालियां देते हुए घर में मौजूद पुत्री रूपा को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बेटी को पिटता देख जब वह बचाने के लिए गईं तो उन्हें भी पीटा गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। लेकिन तब तक सभी आरोपी वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने शिकायत पर घायल युवती का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।