फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In the role of Rama, son and father of Ravana in ramleela

रामलीला में अजब संयोग: पिता रावण और पुत्र राम की भूमिका में

Wed, 03 Oct 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 03 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
In the role of Rama, son and father of Ravana in ramleela
रामलीला में राम और लक्ष्मण की भूमिका में। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में इस बार अद्भुत संयोग देखने को मिलेगा। विजयदशमी के दिन पिता और पुत्र के बीच महासंग्राम होगा। वानरों की सेना का नेतृत्व पुत्र करेगा और राक्षसों की सेना पिता के नेतृत्व में युद्ध करेगी। पुत्र अपने पिता पर वाणों की बौछार करेगा। इस भयंकर युद्ध को देखने के लिए जबरदस्त भीड़ मैदान में उमड़ेगी।

विज्ञापन


जी हां! वृंदावन से नीरज चतुर्वेदी के नेतृत्व में आए रामलीला मंडल में इस बार राम की भूमिका पुत्र निभाएगा तो लंकापति रावण का किरदार पिता निभाएंगे।
रामलीला मंडल में कई वर्षों से काम रहे धर्मेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने लक्ष्मण, सीता, कौशल्या सहित कई भूमिकाएं निभाई हैं। पिछले कुछ वर्षों से वे
विज्ञापन

रावण का किरदार निभा रहे हैं। 

2017 में भी आगरा आए थे, लेकिन ऐन मौके पर गाजियाबाद जाना पड़ा था। उन्होंने बताया कि इस बार अपने पुत्र के साथ ही काम करेंगे। उनके पुत्र सागर रामलीला में राम का किरदार निभा रहे हैं। सागर 2017 में भी यहां राम बने थे। मंचन के दौरान आमने-सामने आने के सवाल पर धर्मेंद्र चतुर्वेदी कहते हैं कि बेशक हम पिता और पुत्र हैं, लेकिन जब मंचन होता है, तब ऐसा भाव नहीं आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वक्त मेरे सामने तपस्वी भेष में राम होते हैं और मैं रावण की भूमिका खुद को ढाल लेता हूं। धर्मेंद्र इसके पीछे भी भगवान विष्णु की कृपा ही मानते हैं। उनका मानना है कि हम जाने- अनजाने में न जाने कितने अपराध कर देते हैं। रावण की भूमिका निभाने और युद्ध में वीरगति मिलने से ऐसा लगता है कि पापों का अंत हुआ है।

मंचन के बाद घर पर होता शुद्धीकरण: सागर

In the role of Rama, son and father of Ravana in ramleela
राम-रावण की भूमिका निभाने वाले पिता-पुत्र। - फोटो : अमर उजाला

राम का किरदार निभा रहे सागर बीकाम फाइनल ईयर में है। उनका कहना है कि जब तक मंचन चलता है। हम उसी किरदार में खुद को ढाल लेते हैं, जब यहां विदाई लेकर अपने घर पहुंचते हैं तो वहां हमारा शुद्धिकरण होता है। हवन, यज्ञ होता है। ब्राह्मण भोज होता है। जिस तरह भगवान राम ने ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति के लिए अश्वमेध यज्ञ किया था। उसी प्रकार हमें भी अपने घर पर शुद्धीकरण करना पड़ता है। पिता के साथ काम करने में कोई हिचक नहीं होती है।

यमुना शुद्धीकरण में जुटे हैं हनुमान

रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे आनंद चतुर्वेदी गो सेवक हैं। इसके साथ वे यमुना शुद्धीकरण अभियान से जुड़े हैं। आनंद ने बताया कि मथुरा वृंदावन में सबसे पहले यमुना शुद्धि अभियान उनके गुरु अठलेश महाराज से प्रारंभ किया था। आनंद पिछले कई वर्षों से हनुमान का किरदार निभा रहे हैं।

रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं शत्रुघ्न

रामलीला में शत्रुघ्न का किरदार निभा रहे शुभम चतुर्वेदी कक्षा नौ के छात्र हैं। वे पहली बार आगरा आए हैं। शुभम का कहना है कि मैंने सुना है कि आगरा की रामलीला में राम बारात का स्वरूप बहुत भव्य होता है। इसको लेकर मैं रोमांचित हूं। उन्होंने कहा कि अभी तो नौवीं कक्षा का छात्र हूं, लेकिन बड़ा होकर रेलवे में नौकरी करना चाहता हूं। उन्होंने यह भी कहा प्रभु की सेवा का यह कार्य जारी रखेंगे।

भरत का चरित्र प्रेरणा देता है

In the role of Rama, son and father of Ravana in ramleela
रामलीला में सीता । - फोटो : अमर उजाला
भरत की भूमिका निभा रहे सत्यम चतुर्वेदी ने माता सीता की भूमिका भी निभाई है। फिलहाल कुछ वर्षों से भरत का किरदार निभा रहे हैं। सत्यम का कहना है
कि रामलीला में भरत का चरित्र सर्वाधिक प्रेरणा दायक है। भगवान राम तो माता और पिता की आज्ञा के अनुसार राजगद्दी छोड़कर वनवास को गए थे, लेकिन भरत ने सब कुछ होते हुए भी राज पाठ त्यागकर त्याग का कीर्तिमान स्थापित किया था।

धैर्य और त्याग प्रतिमूर्ति हैं सीता

रामलीला में सीता का किरदार निभा रहे वैभव बेहद उत्साहित हैं। पिछली बार भी वैभव ने सीता की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि आगरा जितना भव्य
कार्यक्रम कहीं नहीं होता है। जनकपुरी महोत्सव और रोमांचित करता है। सीता के चरित्र के विषय में वैभव कहते हैं माता सीता वसुंधरा की पुत्री हैं। धरती से
धैर्यवान कोई नहीं है। सीता माता में भी अपना माता के गुण हैं। वे न केवल धैर्य बल्कि त्याग की प्रतिमूर्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed