फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In the Chamber elections, there was a contest between two Manojs for the post of president.

Agra News: चैंबर चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो मनोज के बीच मुकाबला

Mon, 02 Mar 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
In the Chamber elections, there was a contest between two Manojs for the post of president.
जीवनी मंडी स्थित चैंबर सभागार में बैठक करते चुनाव समिति सदस्य स्त्रोत संगठन
आगरा। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के वार्षिक चुनाव 2026-27 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को चैंबर सभागार में चुनाव समिति ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशी तय हो गए। अध्यक्ष पद के लिए दो, उपाध्यक्ष के लिए तीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों के 6 नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन


चुनाव समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मनोज बंसल और मनोज कुमार गुप्ता के नामांकन वैध मिले। उपाध्यक्ष पद पर अंबा प्रसाद गर्ग, नीतेश अग्रवाल और गिरीश चंद गोयल चुनावी मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए सतीश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल और विनय मित्तल के बीच मुकाबला होगा। वहीं कार्यकारिणी के 14 समूहों के लिए कुल 57 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। चुनाव समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के मुताबिक समूह संख्या 4, 10 और 14 से एक-एक तथा समूह संख्या 6 से तीन नामांकन पत्र अपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिए गए। अब कार्यकारिणी के लिए 51 उम्मीदवार मैदान में शेष हैं।
विज्ञापन


शाम पांच बजे तक वापस होंगे नाम
चुनाव समिति ने स्पष्ट किया है कि प्रत्याशी 9 मार्च शाम 5 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 14 मार्च को वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इस मौके पर अध्यक्ष संजय गोयल, सह-अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, महेंद्र कुमार सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed