{"_id":"62892764a47ab844585a6f4e","slug":"in-protest-against-the-recovery-the-arhtiyas-demonstrated-by-closing-the-mandi-gate-mainpuri-news-agr5343064174","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली के विरोध में आढ़तियों ने मंडी गेट बंद कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली के विरोध में आढ़तियों ने मंडी गेट बंद कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कुसमरा। नगर की नवीन उप गल्ला मंडी में आढ़तियों ने शनिवार की दोपहर गेट बंद कर प्रदर्शन किया। वे गेट पास के नाम पर की जा रही अवैध वसूली से आक्रोशित थे। लगभग डेढ़ घंटे मंडी में व्यापार ठप रहा। कहा कि अगर अवैध वसूली की गई तो वे मंडी बंद कर देंगे।
रामनगर रोड स्थित नवीन उपगल्ला मंडी के आढ़ती बॉबी के नेतृत्व में आढ़तियों ने मंडी प्रशासन पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। गेट पर ट्रैक्टर लगाकर बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि मंडी सचिव विमल कुमार रिश्तेदार को गेट पास के लिए मंडी में बैठाते हैं। रिश्तेदार द्वारा आढ़तियों को बिना गेट पास दिए अवैध वसूली कर गाड़ियां निकाल दी जाती हैं। वहीं अगर कोई और आढ़ती अपने ट्रैक्टर या रिक्शा से भी गेंहू भेजना चाहे तो गेट पास की मांग की जाती है। उनका आरोप है कि मंडी समिति के पास गेट पास का कोई रिकॉर्ड नहीं है। गुस्साए आढ़तियों ने मुख्य गेट में ताला लगाकर व लोड ट्रैक्टर गेट के सामने लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मांग की सभी आढ़तियों के लिये एक समान नियम रखे जाए। दोपहर 12 बजे से लगभग डेढ़ घंटे तक मंडी का गेट बंद रहा, इसके चलते मंडी में बिक्री नहीं हुई।
प्रदर्शन करने वालों में अरविंद महातिया, प्रवेश शुक्ला, सतेंद्र यादव, जितेंद्र कुमार, अमित गुप्ता, अजीत चौहान, नीटू चौहान, इंद्रपाल चौहान, विजय ठाकुर, मनीष यादव आदि शामिल रहे। वहीं मंडी सचिव विमल कुमार का कहना है कि आढ़तियों द्वारा बकाया भुगतान न करने पर उनके स्टेटमेंट निकलवाए गए थे। इसी के चलते सुनियोजित तरीके से ये साजिश की गई है। सभी आरोप निराधार हैं।