फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In Nagla Sudama, a woman committed suicide by hanging herself

Agra News: नगला सुदामा में महिला ने फंदे पर लटककर दी जान

Fri, 30 May 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 30 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
In Nagla Sudama, a woman committed suicide by hanging herself
बेवर। थाना क्षेत्र के नगला सुदामा गांव में शुक्रवार शाम 40 वर्षीय हेमलता पत्नी सोनू उर्फ संजीव ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांदा लगा लिया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बच्चे, पीयूष (15) और शनि (10) हैं। हेमलता की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी गई, जो जमीयत गंज, कोतवाली भोगांव के निवासी हैं। मायके पक्ष के लोगों ने हेमलता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के साथ फोरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंची और मौके से सबूत जुटाए। बताया जा रहा है कि मृतका का पति डंपर चालक है और फांसी लगाने से पहले उसकी फोन पर अपने पति से कहासुनी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed