फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In low rainfall, instead of paddy, cultivate pulses, oilseeds and coarse grains.

Agra News: कम बारिश में धान की जगह दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती अपनाएं

Fri, 10 Jul 2026 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
In low rainfall, instead of paddy, cultivate pulses, oilseeds and coarse grains.
कृषक संवाद कार्यक्रम में बोलते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।
बिचपुरी। आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को खेत बचाओ अभियान तथा सुपर अलनीनो और सूखे के प्रभाव विषयक कृषक संवाद (जनपद स्तरीय तिलहन मेला) आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने किसानों को कम बारिश में धान की जगह दलहन, तिलहन और मोटे अनाजों की खेती करने की सलाह दी।
विज्ञापन

किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा, उत्पादन टिकाऊ बनेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं, किसानों ने किसानों ने खाद, बिजली, छुट्टा मवेशियों की समस्याएं बताईं। बाह विधायक पक्षालिका सिंह ने कहा कि आलू के दाम गिरने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल ने मूंग खरीद केंद्र शीघ्र खोलने और डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की। आगरा स्नातक क्षेत्र के एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के नलकूपों का बिजली बिल माफ किया है। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक विनोद यादव, संयुक्त कृषि निदेशक उर्वरक डॉ. हरेंद्र सिंह, उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार, डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान, नीरज कटियार, राजेश कुमार, प्रेमवीर सिंह, संतोष शुक्ला, रवीना चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों को सौंपी कृषि योजनाओं की सौगात
कृषि मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी किसानों को प्रमाण पत्र, मिनीकिट और प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत सैंया के सचिन को एग्रीगेटर तथा एत्मादपुर के सूरजपाल और बाह के किशनलाल को कस्टम हायरिंग सेंटर की स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत अछनेरा के गांव कचौरा निवासी बच्चू सिंह, खेरागढ़ के गांव दिगरौता निवासी अमर सिंह, बरौली अहीर के शकील मोहम्मद, बिचपुरी के गांव अंगूठी निवासी धीरज तथा मिढ़ाकुर के रमेश चंद को सोलर पंप के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा दस किसानों को ज्वार, बाजरा और तिल की मिनीकिट वितरित की गई। प्राकृतिक खेती योजना के अंतर्गत पांच किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए। वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में कृषि मंत्री ने फसल बीमा की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक सप्ताह में सभी समितियों पर खाद पहुंचाएं, नहीं तो होंगे निलंबित: कृषि मंत्री

बिचपुरी। कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आगरा जिले की नौ समितियों पर यूरिया और 22 समितियों पर डीएपी उपलब्ध नहीं है, जबकि जिले में 9,083 मीट्रिक टन डीएपी और 26,754 मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक मौजूद है। उन्होंने एआर कोऑपरेटिव सतीश कुमार को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। ऐसा नहीं होने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार को भी वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यदि उनके फेसबुक या एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर किसानों की ओर से खाद उपलब्ध न होने की शिकायत प्राप्त हुई तो उसी शिकायत को कार्रवाई का आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed