फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In-laws turn ruthless; inflict a horrific death on married woman.

Agra News: बेरहम बने ससुराली, विवाहिता को दी खौफनाक मौत

Tue, 30 Jun 2026 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 30 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
In-laws turn ruthless; inflict a horrific death on married woman.
बाह: शादी के सात माह बाद मरी विवाहिता जुलाहपुरी की नेहा उर्फ भोलो का फाइल फोटो - फोटो : Archive
बाह (आगरा)। दहेज के लिए विवाहिता को ऐसी मौत दी गई कि देखने वालों की भी रूह कांप गई। फंदे पर लटकी मिली विवाहिता के कान फटे थे, हाथों पर काटने एवं जलाने के निशान थे। ससुराल के लोग शव छोड़कर घर से भाग गए। मां ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जुलाहपुरी बाह की रहने वाली मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि बेटी नेहा उर्फ भोलो का निकाह दिसंबर 2025 को दक्षिण फिरोजाबाद के टीला मोहल्ला के चूड़ी कारोबारी समीर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज के लिए नेहा को प्रताड़ित कर रहे थे। मां बताया कि सप्ताह भर पहले कारोबार के लिए 25 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद भी ससुरालवालों ने उत्पीड़न बंद नहीं किया। रविवार की रात 10 बजे नेहा से फोन पर बात हुई थी। कह रही थी कि ससुरालवालों ने बेरहमी से पिटाई की है। वह फोन पर डरी, सहमी हुई थी। सोमवार को तड़के मायकेवाले टीला मोहल्ला पहुंचे तो नेहा उर्फ भोलो का शव फंदे पर लटका मिला। ससुरालवाले लापता थे।
विज्ञापन


मां के मुताबिक नेहा के कान फटे हुए थे। दोनों हाथों पर काटे जाने और जले के निशान थे। कहा कि हैवान बने ससुरालियों ने रूह कंपा देने वाली यातनाएं देने के बाद उसे फंदे पर लटका कर मार डाला है। मुन्नी देवी ने ससुरालियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव जुलाहपुरी स्थित घर पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। यातनाओं के निशान देख कर परिजन का गुस्सा फूट पड़ा। परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन रजिया ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले ही उसकी फोन पर नेहा से बात हुई थी। रजिया ने बताया कि छोटी रोते हुए कह रही थी कि ससुरालवाले उसकी जान ले लेंगे। रजिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से छोटी बहन की हत्या का इंसाफ मांगा है। बोली योगी जी इंसाफ चाहिए, आप आखिरी उम्मीद हो। वहीं मां मुन्नी देवी ने बताया कि बेटी के कातिल खुले में घूम रहे हैं। गिरफ्तारी हो, उनको फांसी की सजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed