फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In-laws monsters married woman continued to suffer first gouged out her eyes then brutally killed

हैवान बने ससुराल वाले: विवाहिता तड़पती रही...पहले आंख फोड़ी, फिर बेरहमी से मार डाला; ऐसी बर्बरता नहीं आया रहम

Sun, 19 May 2024 06:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 May 2024 06:23 PM IST
सार

विवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज की खातिर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पहले उसकी आंख फोड़ी और फिर गला घोंटकर उसकी जान ले ली। मायके वालों की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
In-laws monsters married woman continued to suffer first gouged out her eyes then brutally killed
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैवान बने ससुराल वालों ने विवाहिता को बेहद ही खौफनाक मौत दी। देहज के लालच में इस कदर अंधे हुए कि विवाहिता की जान लेने से पहले उसकी आंख फोड़ी और फिर गला दबाकर मार डाला। वारदात के बाद ससुराल वाले फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में पुलिस ने ससुराल के चार सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया है। 
विज्ञापन


 

ये घटना फतेहाबाद कस्बे के थाना डौकी के गांव लखनपुरा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बसई अरेला क्षेत्र के रहने वाले देवेन्द्र ने अपनी बहन रूबी की शादी सनी पुत्र राजवीर निवासी लखनपुरा थाना डौकी के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सबकुछ ठीक ठाक  चला, लेकिन इसके बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार इस मामले में पंचायत हुईं, तो मामला शांत हो गया। देवेन्द्र ने बताया कि इस बार 16 मई की रात 11:00 बजे बहन की ससुराल से फोन आया। बताया गया कि बहन रूबी की तबीयत खराब है। देवेन्द्र जब बहन के ससुराल पहुंचा तो वहां मामला ही कुछ और निकला। देवेन्द्र ने पुलिस को बताया कि बहन की लाश घर में पड़ी हुई थी। उसकी आंख भी फूटी थी। आरोप  लगाया कि ससुराल वालों ने बहन की आंख फोड़ी और उसके बाद गला दबाकर उसकी जान ले ली।


 
विज्ञापन

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सनी, ससुर राजवीर,  सास नर्मदा और ननद कविता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed