{"_id":"5dce74b78ebc3e54d34655ce","slug":"in-laws-beaten-the-young-man-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दामाद पर बरपाया ससुरालवालों ने कहर, चारपाई से बांधकर पीटा, वीडियो परिजनों को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद पर बरपाया ससुरालवालों ने कहर, चारपाई से बांधकर पीटा, वीडियो परिजनों को भेजा
Sat, 16 Nov 2019 05:05 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Nov 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
चारपाई पर बंधा पड़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव नगला दलेल में एक युवक को ससुराल में बंधक बनाकर मारपीट की गई। इसका वीडियो वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बंधक बनाने के आरोप में ससुर समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पलिया निवासी कालीचरण ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र की शादी पिनाहट क्षेत्र के गांव नगला दलेल की रहने वाली युवती से हुई थी। आरोप लगाया कि बहू आए दिन ससुराल के लोगों से झगड़ा करती रहती थी। मुकदमे में फंसाने की धमकी देती रहती है। इसकी जानकारी उसके मायकेवालों को दी गई। इस पर बहू मायके चली गई थी।
बहू की शिकायत पर मायके वाले उसके बेटे सुभाष को फतेहाबाद के अवंतीबाई तिराहा से उठाकर पिनाहट नगला दलेल गांव ले गए। दो दिनों तक चारपाई पर बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई। साथ ही इसका वीडियो बनाकर उन्हें भेज दिया। युवक का वीडियो देख कर परिजन डर गए और वे फतेहाबाद थाना पहुंचे। फतेहाबाद पुलिस ने पिनाहट पुलिस को मामले के बारे में जानकारी दी।

Trending Videos
मायका पक्ष ने यह कहा
वायरल वीडियो पर हरकत में आई पिनाहट पुलिस ने बंधक युवक को मुक्त कराकर मायका पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं मायका पक्ष के पकड़े गए नत्थीलाल ने बताया कि शादी के बाद से ही पति सुभाष एवं उसके परिजन विवाहिता के साथ मारपीट करते थे। पिटाई से तंग आकर वह मायके आ गई थी।
अपहरण के आरोप को नकारते हुए बताया कि विवाहिता का पति दो दिन पहले खुद ही ससुराल आया था। जहां वो अभद्रता और गाली गलौज करने पर उसे पकड़कर बांध दिया गया था। वहीं पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए कल्याण सिंह, चंपा राम, नत्थी लाल, राकेश, जितेंद्र सिंह निवासी नगला दलेल को जेल भेज दिया।
सीओ पिनाहट बीएस वीर कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच कराई थी। जिसमें युवक दामाद बताया गया। उस पर पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप हैं। बंधक बनाने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। साथ ही दोनों पक्षों का राजीनामा हो चुका है। अगर तहरीर देते तो कार्रवाई की जाती।