फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in-laws attacked with sharp weapon and killed young man who sleeping outside house In Mathura

UP: ससुरालीजन भूल गए वो दामाद है, सोते समय धारदार हथियार से काट डाला; लाश देख चीख पड़े घरवाले

Thu, 20 Jun 2024 12:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 12:31 PM IST
सार

संपत्ति विवाद में ससुरालीजन ने घर के बाहर सो रहे दामाद को धारदार हथियार से काट डाला। लहूलुहान लाश देखकर घरवाले चीख पड़े। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
in-laws attacked with sharp weapon and killed young man who sleeping outside house In Mathura
वीरेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में घर के बाहर सो रहे युवक पर ससुरालीजनों ने धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। मृतक के पिता ने बेटे के ससुरालीजनों पर सात नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना छाता कोतवाली के तरौली जनूबी गांव की है।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पत्नी, पत्नी की बड़ी बहन (जेठानी) को हिरासत में लिया है। घटना के बाद भागते हुए आरोपियों ने गाड़ी से एक गाय को टक्कर मार दी। इससे गाय की भी मौत हो गई। तरौली जनूबी निवासी मृतक के पिता राजेंद्र ने थाने पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि बुधवार को उसके बेटे व पुत्रवधू के बीच दिन में दो बार झगड़ा हो गया था। 
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे पुत्रवधू कमलेश व गुड़िया ने अपने भाई भूदेव, प्रभु व अपने पिता को फोन कर दिया। बताया कि वह, उसका बेटा वीरेंद्र व उसके भाई का लड़का प्रेमपाल घर के बाहर सो रहे थे। बुधवार रात 12 बजे बोलेरो में सवार होकर आए वीरेंद्र के ससुरालीजन व उनके साथियों ने वीरेंद्र पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाने आए भाई के लड़के प्रेमपाल पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इससे वह भी घायल हो गया। वीरेंद्र को इलाज के लिए सिटी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी घटना के भागते हुए एक गाय को भी टक्कर मार गए। इससे गाय की मौके पर मौत हो गई। 

संपत्ति बंटवारे को लेकर हुई थी कहासुनी

मृतक के पिता की संपत्ति बंटवारे को लेकर पत्नी कमलेश से कहासुनी हो गई थी। इसमें वीरेंद्र ने कमलेश के साथ मारपीट कर दी थी। इससे गुस्साकर वीरेंद्र के ससुरालीजनों ने वीरेंद्र पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस ने कमलेश व उसकी बड़ी बहन गुड़िया को हिरासत में लिया है। 10 वर्ष पूर्व वीरेंद्र व उसके बड़े भाई से दोनों बहनों की शादी हुई थी। मृतक को दो लड़की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed