फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In-laws are demanding 10 tola gold and 2 kg silver

Agra News: 10 तोले सोना और दो किलो चांदी मांग रहे ससुरालीजन

Tue, 12 Mar 2024 09:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Mar 2024 09:17 AM IST
विज्ञापन
In-laws are demanding 10 tola gold and 2 kg silver
10 तोले सोना और दो किलो चांदी मांग रहे ससुरालीजन
विज्ञापन

विवाहिता को कर रहे प्रताड़ित, ससुरालीजन पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के आगरा रोड निवासी एक विवाहिता से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 10 तोले सोना और दो किलो चांदी की मांग कर रहे हैं। जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। प्रताड़ना से परेशान पीड़ित ने परिजन के साथ पुलिस से शिकायत की। ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड रामलीला मैदान के पास निवास कर रही दीपिका उर्फ नीलू ने सीओ को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसकी शादी 16 जनवरी 2020 को अभिषेक कुमार उर्फ मोनू के साथ हुई है। शादी के बाद से पति अभिषेक, ससुर सुरेश चंद्र, ननद पिंकी और पिंकी के पति खुश नहीं हैं। यह लोग शादी के कुछ समय बाद से स्कूटी 10 तोला सोना और दो किलो चांदी की मांग करते आ रहे हैं। मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे मारा पीटा जाता और मायके वालों के लिए अपशब्द कहे जाते। ससुर ने अपने कमरे के बाहर सीसीटीवी लगवा लिए। जिसका फोकस उसके कमरे और बाथरूम की ओर है। उसकी निजता भी प्रभावित हो रही है। वह गर्भवती हुई तो ससुर के कहने पर पति ने दवा में दवा मिलाकर दे दी। जिसके चलते उसका गर्भपात हो गया। ससुरालीजन ने तलाक का झूठा मुकदमा भी परिवार न्यायालय में कायम करा दिया है। चार अप्रैल 2021 को जब उसके मायके वाले ससुरालीजन को समझाने के लिए आए तो पति, ससुर ससुर के भतीजे रजत उर्फ गोलू, आदित्य ने उनको पीटा गया। शिकायत के बाद पुलिस ने समझौता करा दिया था। ससुरालीजन उसे लगातार प्रताड़ित करते आ रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed