{"_id":"66b4347ec84318dead0653d6","slug":"in-investigation-of-case-of-woman-thana-in-charge-who-caught-with-inspector-in-agra-11-policemen-found-guilty-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर संग पकड़ी गईं थाना प्रभारी: जांच में मिले होश उड़ाने वाले तथ्य; आठ पुलिसवालों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर संग पकड़ी गईं थाना प्रभारी: जांच में मिले होश उड़ाने वाले तथ्य; आठ पुलिसवालों पर गिरी गाज
Fri, 09 Aug 2024 11:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:20 PM IST
सार
इंस्पेक्टर संग पकड़ी गईं महिला थाना प्रभारी के मामले में जांच पूरी हो गई है। 11 पुलिसवाले दोषी पाए गए हैं। एसीपी सदर ने डीसीपी को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। यह सभी अनुशासनहीनता के आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
महिला इंस्पेक्टर के आवास में साथी को रंगे हाथ पकड़ा, घरवालों ने की पिटाई। (फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में इंस्पेक्टर शैली राणा से मारपीट के मामले में जांच पूरी हो गई है। इसमें 11 पुलिसकर्मी अनुशासनहीनता सहित अन्य आरोप के दोषी पाए गए हैं। वहीं घटना में थाना पुलिस की संलिप्तता भी मिली है। एसीपी ने जांच रिपोर्ट डीसीपी को सौंपी है।
विज्ञापन
थाना रकाबगंज स्थित सरकारी आवास में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक शैली राणा के साथ इंस्पेक्टर पवन पकड़े गए थे। दोनों को पीटा गया था। पवन की पत्नी गीता और उनके भाई सहित अन्य पर पिटाई का आरोप है। घटना के वीडियो वायरल हुए थे। पुलिस ने गीता, उनके भाई ज्वाला सिंह और भाभी सोनिका को जेल भेजा था।
विज्ञापन
मूकदर्शक बनकर तमाशा देखने वाले रकाबगंज के आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इनमें दो को निलंबित तो छह को लाइन भेजा गया था। प्रकरण की जांच एसीपी सदर डॉ. सुकन्या शर्मा कर रही थीं। उन्होंने थाने में तैनात कई पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए। इसके अलावा इंस्पेक्टरों से भी जानकारी ली।
विज्ञापन