फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In Agra, the DGP told officials to take effective steps to prevent accidents.

Agra News: आगरा में अधिकारियों से बोले डीजीपी- हादसे रोकने के लिए उठाएं प्रभावी कदम

Mon, 22 Dec 2025 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
In Agra, the DGP told officials to take effective steps to prevent accidents.
अ​धिकारियों के साथ डीजीपी राजीव कृष्ण
आगरा। सड़क हादसे गंभीर समस्या बनते जा रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सख्त हैं। सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों की दर को शून्य करने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास करें। हत्या-लूट से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। हर हादसे की बारीकी से समीक्षा करें और ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर खामियों को दूर करें। रविवार को एक निजी कार्यक्रम में आगरा आए डीजीपी राजीव कृष्ण ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। डीजीपी रविवार को अपनी पत्नी आईआरएस मीनाक्षी सिंह के साथ आगरा आए थे। उन्होंने सर्किट हाउस में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, डीआईजी रेंज शैलेष पांडेय, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। डीजीपी ने कहा कि हादसे रोकने के लिए प्रभावी योजना बनाई जाए। यातायात प्रबंधन का काम एक्सपर्ट की तरह करें। लोगों को जाम से निजात मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

महिला संबंधी अपराध में गंभीरता से हो कार्रवाई : डीजीपी ने अपराध और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए। कहा कि पुलिस छोटी से छोटी शिकायत पर कार्रवाई करे। साइबर अपराध की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed