{"_id":"5b86893842c792465274b797","slug":"in-agra-smart-city-will-be-recruit-on-gm-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा स्मार्ट सिटी को चाहिए जीएम, वेतन डेढ़ लाख, देखें प्रोफाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा स्मार्ट सिटी को चाहिए जीएम, वेतन डेढ़ लाख, देखें प्रोफाइल
टीम डिजिटल, आगरा
Updated Thu, 30 Aug 2018 06:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए एक बेहतर जीएम (जरनल मैनेजर) की तलाश है। जीएम के कार्यक्षमता के अनुसार उनका वेतन भी एक से डेढ़ लाख
विज्ञापन
रुपये रखा गया है। इसके लिए 13 सितंबर तक आवेदन करने हैं। इसके साथ ही आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड को एक पीआरओ, स्टेनो और कानूनी सलाहकार (लीगल एडवाइजर) की भी आवश्यकता है।
विज्ञापन
आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने जीएम पोस्ट की वैकेंसी निकाली है। इसकी योग्यता में सिविल इंजीनियर की डिग्री या अर्बन प्लानिंग में मास्टर की डिग्री मांगी
है। उसे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में 15 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। इसके आवेदन की अंतिम तारीख 13 सितंबर रखी गई है। मालूम हो कि आगरा स्मार्ट सिटी में इसी महीने जीएम का पद खाली हुआ है। उनकी अधिकारियों के साथ नहीं बन रही थी।
विज्ञापन
इसके साथ एक पीआरओ की आवश्यकता है। पीआरओ का वेतन 30 हजार रुपये तय किया गया है। इसकी योग्यता में एमबीए (एचआर) या मीडिया क्षेत्र
की डिग्री मांगी गई है। कम से कम 5 साल का मीडिया क्षेत्र या जनसंपर्क के कार्य में अनुभव होना चाहिए। एक स्टेनो का भी पद खाली है। इसके लिए तीन
साल का शार्ट हैंड में लिखने और टाइपिंग का अनुभव चाहिए। हिंदी में 28 और इंग्लिश में 30 शब्दों की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। योग्यता में स्टेनोग्राफी
से जुड़ा कोर्स चाहिए। इसका वेतन भी 30 हजार रुपये है।
वहीं आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड को एक कानूनी सलाहकार की भी जरूरत है। इसमें 20 साल का अनुभव मांगा गया है और 5 साल का अनुभव सरकारी संस्थाओं या सरकार के लोकल सेक्टरों में होना चाहिए। इसका वेतन सलाहकार से बातचीत के आधार पर तय किया जाएगा। इन तीनों पदों पर आवेदन के लिए 15 सितंबर अंतिम तारीख है। इन सभी पदों के लिए तय फार्मेट पर ही आवेदन करना है। इसकी अधिक जानकारी नगर निगम आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यालय से ली जा सकती है।