फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in agra manoj sinha said that stone pelting in kashmir will stop

मोदी सरकार के रहते कश्मीर में नहीं चलेंगे पत्थर: मनोज सिन्हा

Sat, 27 May 2017 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 27 May 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
in agra manoj sinha said that stone pelting in kashmir will stop
रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
केंद्र में भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर केंद्रीय रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। भ्रष्टाचार से मुक्त बड़े और कड़े फैसले की सरकार बताते हुए कहा कि मोदी सरकार के रहते कश्मीर में पत्थर नहीं चलेगा। 
विज्ञापन


नोटबंदी से पहले आतंकवाद और नक्सलवाद को फंडिंग होती थी। रोज कश्मीर में पत्थर चलते थे लेकिन नौ नवंबर से सब बंद हो गए। फिर कुछ पत्थरबाज पैदा हो गए हैं। उनका भी इलाज ठीक से हो रहा है। सूरसदन में आयोजित कार्यकर्ता जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। 
विज्ञापन


भाजपा ने जब सरकार संभाली थी तब देश की ग्रोथ रेट पांच फीसदी से कम थी। अब विश्व बैंक का भी मानना है कि अगले साल भारत की ग्रोथ रेट 7.6 से बढ़कर 7.8 प्रतिशत होने वाली है। जीएसटी को बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि पिछले 16 साल से एक देश, एक टैक्स का बिल लंबित था। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अलग-अलग राज्य सरकारों और विभिन्न राजनीतिक दलों से सहमति बनाकर इसे लागू करने का मार्ग प्रशस्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर भी भारत की काफी धाक बढ़ी है। कहा कि दुनिया में सबसे अधिक विदेशी निवेश भारत में हुआ है। साथ ही कहा कि गैर जरूरी कानून खत्म किए जाएंगे।  काले धन पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि भाजपा सरकार अब तक 62 हजार करोड़ काला धन अपने खाते में जमा करवा चुकी है।


उन्होंने कहा कि भारत ने कई देशों से बैंकों के खाते से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए समझौता किया है। कहा कि काला धन यदि पाताल में भी होगा तो मोदी सरकार उसे भी निकलवा लाएगी। यह धन चाहे कितने भी ताकतवर व्यक्ति का हो। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed