फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in agra manoj sinha said Mathura will also have a passport center

झांसी, आगरा के बाद अब मथुरा में भी बनेगा पासपोर्ट सेवा केंद्रः मनोज सिन्हा

Sat, 27 May 2017 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 27 May 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
in agra manoj sinha said Mathura will also have a passport center
आगरा में रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि बढ़ती रेल दुर्घटनाओं पर रेल मंत्रालय चिंतित है। इन घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आगरा रेल मंडल में तीन साल में 422 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। 
विज्ञापन


पर्यटन नगरी आगरा में 58 करोड़ रुपये के कार्य कराए गए हैं। इनमें यात्री सुविधाएं भी शामिल हैं। यमुना नदी पर 107 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाए जाने का काम शुरू हो गया है। झांसी, आगरा के बाद अब मथुरा में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


मोदी सरकार की तीन साल की उपलब्धियां गिनाने आए रेल राज्यमंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि मथुरा-पलवल चौथी लाइन का काम तेज गति से चल रहा है। प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने, एस्केलेटर, सिक्योरिटी सिस्टम के अलावा आगरा बांदीकुई, आगरा बयाना, मथुरा अलवर लाइनों के विस्तार का काम किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल बजट में बढ़ोतरी होने से लंबित परियोजनाओं पर भी काम शुरू हो गया है। यमुना नदी पर डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर के कार्यों में स्ट्रेची ब्रिज के नजदीक 107 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनवाया जा रहा है। रेल सेवाओं में सुधार के काम किए जा रहे हैं। टैल्गो ट्रेन का ट्रायल असफल नहीं हुआ है। दोबारा ट्रायल किया जाएगा। 

‘भाईसाहब नहीं लगेगा’ का जुमला अब गलत

in agra manoj sinha said Mathura will also have a passport center
अागरा में संचार राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
संचार राज्यमंत्री ने भारत संचार निगम और पोस्टल सेवाओं के बारे में बताया कि आगरा, झांसी के बाद मथुरा में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र बनाया जा रहा है। झांसी और आगरा में काफी हद तक काम पूरा हो चुका है। जहां तक बीएसएनएल सेवाओं के विस्तार की बात है तो अब ‘भाईसाहब नहीं लगेगा’ का जुमला गलत साबित हो रहा है। भारत सरकार का लक्ष्य एक लाख गांवों तक हाईस्पीड इंटरनेट सेवा पहुंचाने का है। इसके लिए काम किया जा रहा है। 

प्रथम चरण में 516 ग्राम पंचायतों में ब्राडबैंड सेवाएं शुरू की जानी हैं। इनमें आगरा में एत्मादपुर, खंदौली, अछनेरा, बरौली अहीर, खेरागढ़, शमसाबाद और फतेहाबाद ब्लाक शामिल हैं। फिरोजाबाद, टूंडला, नारखी भी पहले चरण में चयनित किए गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में जल्द सुधार दिखाई देगा। 

नौकरशाही ठीक से काम नहीं कर पा रही है। पुरानी मानसिकता से उबरने की जरूरत है। इस मौके पर सांसद रामशंकर कठेरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जीएम रेलवे एमसी चौहान, डीआरएम रंजन यादव, पीएमजी मनीषा सिन्हा, भाजपा नेता प्रमेंद्र जैन, बॉबी वर्मा आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed