{"_id":"594a12014f1c1b564e8b48cc","slug":"in-agra-four-generation-reached-for-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"अागरा में जब एक साथ योग करने पहुंची चार पीढ़ियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अागरा में जब एक साथ योग करने पहुंची चार पीढ़ियां
मृत्युंजय शुक्ल/टीम डिजिटल आगरा
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
नारायण सिंह राणा और अपने परिवार के साथ दीपा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में अलग ही नजारा था। बच्चे, बूढे़ और जवान सभी में अलग तरह का उत्साह दिख रहा था। तीन वर्ष के बच्चे से लेकर 80 वर्ष के बुजुर्ग अनुलोम-विलोम और कपाल भारती करते नजर आए। ये ही नहीं स्टेडियम में एक साथ चार पीढ़ियां भी योग करती नजर आयीं।
पहलवान रामशरण शर्मा (85 वर्ष) के साथ उनका पूरा परिवार योग करने पहुंचा। रामशरण शर्मा के पुत्र अर्जुन शर्मा (55), पौत्र अवनीश शर्मा (27) और प्रपौत्र ओम शर्मा (चार वर्ष) ने प्राणायाम, अनुलोम विलोम आदि योग क्रियाएं की। रामशरण शर्मा की प्रपौत्री दीपा शर्मा योग प्रशिक्षक हैं। एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में उन्होंने मंच से योग दिवस के कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
बता दें कि रामशरण शर्मा पहलवान रह चुके हैं। उनका परिवार पिछले दस साल से नियमित योग कर रहा है। उनकी प्रपौत्री और योग प्रशिक्षक दीपा शर्मा ने बताया कि उनके परिवार में पिछले दस साल से नियमित रूप से योग किया जा रहा है। हालांकि उनके दादा बहुत पहले से योग करते आ रहे हैं लेकिन व्यवस्थित रुप से दस सालों से उनके परिवार में योग किया जा रहा है।
विज्ञापन
दीपा शर्मा पिछले सात वर्ष से योग का प्रशिक्षण दे रही हैं। शहर और आसपास लगने वाले योग शिविरों में दीपा लोगों को योग का प्रशिक्षण देती हैं। पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भी दीपा ने मंच से लोगों का नेतृत्व किया था। अब तक आयोजित तीनों अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उन्होंने मंच से नेतृत्व किया है।
दीपा शर्मा योग के प्रति लोगों को जागरुक भी कर रही हैं। उन्होंने हरियाणा स्थित आर्य कन्या गुरुकुल से पढ़ाई की है। वहीं पर उन्होंने योग का प्रशिक्षण लिया था और अब योग का प्रसार कर रही हैं। दीपा की बहन भी योग प्रशिक्षक हैं।