फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In Achhnera, drunk men vandalized a shop, threw away goods, mistreated the shopkeeper and his wife, and threatened to set the shop on fire. The frightened family spent the night on the street.

Agra News: अछनेरा में नशे में दबंगों ने दुकान में की तोड़फोड़, सामान फेंका, दुकानदार और पत्नी से की अभद्रता, आग लगाने की दी धमकी, डरे परिवार ने सड़क पर बिताई रात

Fri, 05 Jun 2026 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
In Achhnera, drunk men vandalized a shop, threw away goods, mistreated the shopkeeper and his wife, and threatened to set the shop on fire. The frightened family spent the night on the street.
दुकान में घुसकर मचाया उत्पात, सामान फेंका बाहर, परिवार ने सड़क पर जागकर काटी रात शिकायत के बाद - फोटो : शहर के एक होटल पर चेकिंग करते अ​ग्निशमन विभाग के अ​धिकारी।
अछनेरा। थाना क्षेत्र की जगन विहार कॉलोनी में बुधवार शाम शराब के नशे में धुत चार दबंगों ने एक लकड़ी की दुकान पर हमला कर जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। दुकानदार और पत्नी से अभद्रता की। दुकान में आग लगाने की धमकी दी। डरे सहमे परिवार ने सड़क पर रात बिताई।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार लक्ष्मण दास के मुताबिक, जब वह दुकान पर भोजन कर रहे थे, तभी घड़ी भरनी निवासी चार आरोपियों ने आकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आईं उनकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की। आरोपियों ने दुकान का टिनशेड तोड़ दिया, सामान बाहर फेंक दिया। दुकान में आग लगाने की धमकी दी। पीड़ित परिवार दुकान में आगजनी की आशंका के चलते पूरी रात सड़क पर बैठकर पहरेदारी करने को मजबूर रहा। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपी तब तक भाग चुके थे। घटना के 24 घंटे बाद भी स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित ने अब पुलिस आयुक्त (पुलिस कमिश्नर) को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, अछनेरा पुलिस का कहना है कि शिकायती पत्र मिल गया है। मामले की जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed