फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In 69 thousand teacher recruitment, 7 are facing the threat of dismissal

Agra News: 69 हजार शिक्षक भर्ती में 7 पर बर्खास्तगी की तलवार

Tue, 24 Jun 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
In 69 thousand teacher recruitment, 7 are facing the threat of dismissal
मैनपुरी। शासन के निर्देश पर 69 हजार शिक्षक भर्ती 2020 में नियुक्ति पाने वाले शिक्षक- शिक्षिकाओं के अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। अभी तक हुई जांच में जिले में सात शिक्षकों के अभिलेख ऑनलाइन दर्ज रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे हैं। विभाग ने इनकी बर्खास्तगी की तैयारी शुरू कर दी है। कई अन्य शिक्षकों के अभिलेखों की भी गोपनीय जांच कराई जा रही है। जल्द ही इन पर विभाग कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में जिले में फर्जी अभिलेखों से नौकरी पाने वालों की जड़ें काफी गहरी हैं। विभाग की ओर से जिले में 69 हजार शिक्षक भर्ती 2020 की जांच कराई जा रही है। अब तक हुई जांच में सात शिक्षकों के अभिलेख ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार मिलान नहीं खा रहे हैं। संबंधितों पर विभाग जल्द कार्रवाई की तैयारी में है। इसी बीच कई अन्य शिक्षकों के अभिलेख भी शक के दायरे में आ गए हैं। विभाग इनकी गोपनीय जांच करा रहा है। जल्द ही विभाग संबंधितों पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के साथ उनकी राय भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed