फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Important decision in TTZ meeting, expansion of civil terminal in Agra

UP: टीटीजेड की बैठक में अहम फैसला...आगरा में सिविल टर्मिनल का विस्तार, मथुरा में यमुना पर बनेगा रिवर फ्रंट

Thu, 13 Nov 2025 11:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 13 Nov 2025 11:39 PM IST
सार

ताज ट्रेपेजियम जोन प्राधिकरण की 65वीं बोर्ड बैठक में अहम फैसले लिए गए। इसमें आगरा में सिविल एयर टर्मिनल का विस्तार तो मथुरा में यमुना रिवर फ्रंट के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई गई। 

विज्ञापन
Important decision in TTZ meeting, expansion of civil terminal in Agra
टीटीजेड की बैठक लेते मंडलायुक्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिविल एयर टर्मिनल का विस्तार किया जाएगा। रनवे, टैक्सी ट्रैक, एयरक्राफ्ट पार्किंग और टैक्सी ट्रैक की कनेक्टिविटी सहित विस्तारीकरण में शामिल अन्य कार्यों का प्रस्ताव बृहस्पतिवार को ताज ट्रेपेजियम जोन प्राधिकरण की 65वीं बोर्ड बैठक में पास हो गया। साथ ही, मथुरा में यमुना घाट पर रिवर फ्रंट विकसित करने को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के डीजीएम ने टीटीजेड में टर्मिनल विस्तार की अनुमति प्रदान करने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा था। मंडलायुक्त को बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आगरा विकास प्राधिकरण से अनापत्ति मिल चुकी है। टीटीजेड से अनापत्ति मिलना शेष है। मंडलायुक्त ने सभी विभागों से अनुमति मिलने की शर्त पर टीटीजेड में टर्मिनल विस्तार पर सहमति जताई है। 
विज्ञापन


विस्तारीकरण के लिए अन्य विभागों से भी विमानपत्तन प्राधिकरण को अनुमति लेनी होंगी। विस्तृत चर्चा के बाद इस प्रतिबंध के साथ मंडलायुक्त ने स्वीकृति प्रदान की कि नीरी सहित अन्य अनुमतियां प्राप्त करने के बाद ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मथुरा में यमुना रिवर फ्रंट विकसित करने का प्रस्ताव पास हुआ। यमुना घाटों का पुनरोद्धार किया जाएगा। रिवर फ्रंट के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से अनुमति मिल चुकी है। पर्यावरण प्रभाव की समीक्षा और सभी विभागों से अनुमतियां मिलने की शर्त पर मंडलायुक्त ने प्रस्ताव पास किया है। निर्देश दिए है सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट रूल का पालन किया जाए। जो अपशिष्ट निकले उसका उचित निस्तारण किया जाए। बैठक में एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला आदि अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed